जन्मदिन में केक काटते समय साथियों के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

तकनीकी आधार पर बदमाशों की लगातार तलाश की जा रही थी

जन्मदिन में केक काटते समय साथियों के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

महेश नगर थाना पुलिस ने जन्मदिन के समारोह में केक काटने के दौरान अपने साथियों के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया

जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस ने जन्मदिन के समारोह में केक काटने के दौरान अपने साथियों के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन दोनों आरोपी रवि शर्मा उर्फ  रवि पण्डित और मुकेश चौधरी उर्फ मुकेश सामोता की महेश नगर इलाके में परेड़ कराई। पुलिस पूर्व में इस घटना में शामित अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन ये दोनों बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके थे। 

गिरफ्तार आरोपित रवि कुमार शर्मा उर्फ  रवि पंडित (25) शिव विहार मांग्यावास मानसरोवर और मुकेश चौधरी उर्फ  मुकेश सामोता (31) जगदम्बा नगर धाबास हीरापुरा करणी विहार का रहने वाला हैं। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि प्रमोद मण्डार ने रिपोर्ट दी कि मुकेश और रवि शर्मा ने मारपीट कर गाड़ियों के शीशे तोड़कर पिस्टल दिखाकर मारने की धमकी दी। इस संबंध में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपितों से पूछताछ की। तकनीकी आधार पर बदमाशों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बदमाश साहवा जिला चूरू में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किए हैं। इस पर दोनों बदमाशों को कोर्ट आदेश पर जेल से रिमांड पर लिया गया। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह गिरफ्तारी के बचने के लिए उत्तराखण्ड, हरियाणा, उत्तरप्रदेश की तरफ  फरारी काट रहे थे। आरोपी रवि शर्मा और मुकेश चौधरी की गिरफ्तारी के बाद दोनों बदमाशों की घटना स्थल के आस-पास परेड़ कराई गई। जिससे बदमाशों को सबक मिल सकें, की वारदात करने के बाद वह बच नहीं सकते और कड़ी कार्रवाई होगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं