जयपुर पूर्व में नकबजनी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश, गुजरात से आए 3 आरोपी गिरफ्तार

र पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की

जयपुर पूर्व में नकबजनी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश, गुजरात से आए 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना जवाहर नगर, जयपुर पूर्व ने नकबजनी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश किया है

जयपुर। पुलिस थाना जवाहर नगर, जयपुर पूर्व ने नकबजनी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश किया है। 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया गया है। ये अभियुक्त गुजरात और मध्यप्रदेश से राजस्थान आकर सूने मकानों और फ्लैटों की रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि ये लोग चोरी के लिए मोटरसाइकिल का प्रयोग करते थे, जिसे पहले झोटवाड़ा थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था।

पुलिस को 6 मई 2025 को  मोहिता बिंदानी की ओर से सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और घर से कीमती जेवरात व नकदी चोरी हो गई है। इस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की। रिपोर्ट के अनुसार चोरों ने सोने के टॉप्स, अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, टॉमब पैंडल सेट, अन्य आभूषण व नकदी चोरी की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम को जांच में लगाया गया। तकनीकी साक्ष्य व आस-पास के CCTV फुटेज से यह पता चला कि आरोपी चोरी के मकसद से गुजरात से जयपुर आए थे और वारदात के बाद चोरी का माल लेकर वापस गुजरात चले गए। इसके बाद टीम ने गांधी नगर, जिला बोटाद, गुजरात से तीनों आरोपियों – राजवीर सिंह, तेजपाल सिंह और अजय सिंह – को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि ये अभियुक्त पहले भी इसी तरह की वारदातों में शामिल रह चुके हैं। अप्रैल 2024 में इन्होंने मोटरसाइकिल चोरी कर जयपुर में रेकी की थी और चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने झोटवाड़ा क्षेत्र से बाइक चोरी कर घटना स्थल तक पहुंच बनाई थी। अभियुक्तों के पास से चोरी गया माल – सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य वस्तुएं – बरामद की गई हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की पूछताछ से और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।

Read More गुम हुए मोबाइल फिर से मिले तो खिले चेहरे, पुलिस ने 83 फोन असली मालिकों को सौंपे

Post Comment

Comment List

Latest News

13 फरवरी को होगा जिला स्तरीय आंवला क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन, 700 से अधिक किसान, क्रेता एवं उद्यमी होंगे शामिल 13 फरवरी को होगा जिला स्तरीय आंवला क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन, 700 से अधिक किसान, क्रेता एवं उद्यमी होंगे शामिल
पंच गौरव योजना के तहत जयपुर में आंवला को बढ़ावा देने के लिए 13 फरवरी को दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि...
20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव
कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत
भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी