31 दिसम्बर को कैसा रहेगा मौसम जानने के लिए पढ़े यह ख़बर

31 दिसम्बर को कैसा रहेगा मौसम जानने के लिए पढ़े यह ख़बर

6 जनवरी से फिर शुरू होगा मावठ का दौर, शीतलहर, कोहरा और गलन

 जयपुर। राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर, कोहरा और सर्द मौसम ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। उत्तरी हवाओं के चलने से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। राज्य के अनेक हिस्सों में गलन होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।  राज्य के  चूरू में रात का तापमान 4.3 से गिरकर 2.5, अलवर 8 से 4, पिलानी 5.8 से 4.6, करौली 9.3 से गिरकर 1.5 दर्ज होने से पाला गिरने से सब्जी की फसल खराब हो गई। जयपुर में दिन का तापमान 20.5 और रात का तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिन तक सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं हैं। 31 दिसंबर को शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में अति शीतलहर चलने से कई जगह न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 3-4 जनवरी से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की सम्भावना है।


छह जनवरी से मावठ का दौर
पांच जनवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कुछ हिस्सों में 6 से आठ जनवरी तक कहीं-कहीं मावठ होने की संभावना है।

31 दिसम्बर को कैसा रहेगा मौसम
झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा, जयपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में शीतलहर चलने की चेतावनी है। इसी तरह एक जनवरी को झुंझुनूं, सीकर, अलवर, चूरू, हनुमानगढ़ और दो जनवरी को झुंझुनूं, सीकर, अलवर, चूरू और हनुमानगढ़ में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।


कहां कितना गिरा रात का तापमान

अजमेर 10.6 से 8.4, बाड़मेर 10.9 से 10.7, चूरू 4.3 से 2.5, जयपुर 9.0 से 6.6, जैसलमेर 8.8 से 8.5, जोधपुर 10.4 से 10.3, कोटा 12.5 से 9.5, श्रीगंगानगर 7.3 से 5.8, उदयपुर 11.0 से 6.6, भीलवाड़ा 12.0 से 6.4, टोंक 7.8 से 5.8, अलवर 8.0 से 4.0, पिलानी 5.8 से 4.6, सीकर 6.5 से 6.0, चित्तौड़गढ़ 11.0 से 6.2, फलौदी 10.8, 8.2, धौलपुर 11.7 से 7.0 और करौली में रात का तापमान 9.3 से गिरकर 1.5 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान गिरने से सर्दी का असर बढ़ा

आज भी अनेक हिस्सों में घटेगा रात का तापमान

जोबनेर में तापमान 1.5 डिग्री दर्ज
जयपुर जिले के जोबनेर में बीती रात तापमान 1.5 डिग्री दर्ज होने से लोग सर्दी से खासे परेशान रहे।

फतेहपुर शेखावाटी में एक डिग्री तापमान

फतेहपुर शेखावाटी में बीती रात तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया। इससे लोग सर्दी से परेशान रहे।

जयपुर में सर्द हवा चलने से लोग परेशान
उत्तर से आ रही सर्द हवा ने शहर के लोगों को ठिठुरा दिया। शाम ढलने के साथ ही  परकोटे के अनेक हिस्सों में लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी को दूर करने का जतन किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान