फ्रांस के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय के 4 छात्र हुए चयन 

चयन विभाग की अंतरराष्ट्रीय सहयोग की नीति और विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रतीक

फ्रांस के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय के 4 छात्र हुए चयन 

राजस्थान विश्वविद्यालय के यूरोपीय भाषाएँ, साहित्य एवं संस्कृति अध्ययन विभाग के एम.ए. फ्रेंच के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन फ्रांस में एक सेमेस्टर अध्ययन के लिए हुआ है।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के यूरोपीय भाषाएँ, साहित्य एवं संस्कृति अध्ययन विभाग के एम.ए. फ्रेंच के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों- गौरव गर्ग, पलक शर्मा, पलक तोषावर और भव्य सिंह शेखावत का चयन मेरिट के आधार पर Aix-Marseille University, फ्रांस में एक सेमेस्टर अध्ययन के लिए हुआ है। यह अवसर विश्वविद्यालय और Aix-Marseille University के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत संभव हुआ है, जिससे अब तक विभाग के अनेक छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अनुभव प्राप्त हुआ है। विभागाध्यक्ष डॉ. निधि रायसिंघानी के निरंतर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मंच से जोड़ने के प्रयास निश्चित रूप से लाभकारी सिद्ध हुए हैं।

राजस्थान विश्वविद्यालय के यूरोपीय भाषाएँ विभाग में स्नातकोत्तर (मास्टर्स) कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययन करना और साथ ही फ्रांस की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में एक सेमेस्टर अध्ययन का अवसर प्राप्त होना, इस विभाग में अध्ययन का एक प्रमुख आकर्षण है। यह चयन विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय सहयोग की नीति और विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रतीक है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एम्सटर्डम में यहूदी स्कूल पर हमला, कोई हताहत नहीं एम्सटर्डम में यहूदी स्कूल पर हमला, कोई हताहत नहीं
नीदरलैंड्स के एम्सटर्डम में एक यहूदी स्कूल में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे भारी नुकसान पहुँचा है। डच प्रधानमंत्री और मेयर...
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अन्य देशों से युद्धपोत भेजने का किया आग्रह, ईरान की सैन्य शक्ति खत्म करने का दावा
पूर्णिमा कॉलेज का दीक्षांत समारोह : 514 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां, राठौड़ बोले- आज के दौर की तकनीकों के साथ रहे अपडेट
प्रियंका गांधी ने दी कांशी राम की जयंती पर श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के महारथी और दलितों एवं अन्य हाशिए पर पड़े समुदायों की सशक्त आवाज के रूप में किया याद
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
शासन सचिव यूडीएच ने किया द्रव्यवती नदी का निरीक्षण : जेडीए ने नई सीवर पाइपलाइन डालने का कार्य किया प्रारंभ, ताकि नदी में प्रदूषण रोका जा सके
गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल की नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री ने हर गांव एवं कस्बे में प्रभावी पेयजल प्रबंधन के दिए निर्देश, नलकूपों की मरम्मत और पाइपलाइनों को करे दुरस्त