पांच तस्करों से 5 क्विटंल गांजा बरामद

आपरेशन क्लीन स्वीप

पांच तस्करों से 5 क्विटंल गांजा बरामद

गिरफ्तार आरोपी लेखराज मीना उर्फ  मोनू, देशराज मीना सपोटरा करौली, साबिर खां व अमजद निवासी गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं।

जयपुर। आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने धौलपुर के बाड़ी इलाके में दबिश देकर पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में टीम ने तस्करों के पास से पांच क्विटंल गांजा पिकअप व लग्जरी कार भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी लेखराज मीना उर्फ  मोनू, देशराज मीना सपोटरा करौली, साबिर खां व अमजद निवासी गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं। एडिशनल कमिश्नर कैलाश चंद बिश्नोई ने बताया कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर करौली होते हुए दिल्ली व जयपुर में सप्लाई करते थे। कांस्टेबल महेंद्र कुमार को ये सूचना मिली। इसके बाद एडीसीपी क्राइम सुलेश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने तस्करों की पहचान कर लोकेशन के आधार पर ट्रेस कर धौलपुर पुलिस के सहयोग से बाड़ी में पकड़ लिया।  पूछताछ में सामने आया है कि तस्कर लेखराज बीटेक है। इसलिए वह तकनीकी संसाधनों को इस्तेमाल करने में मास्टर माइंड है। गांजा लाते समय आरोपी राजस्थान से रवाना होते समय नई सिम खरीदता था। उसके बाद ओडिशा से गांजा खरीदने के बाद नई सिम खरीद लेता था। रास्ते में एक दूसरे से संपर्क करने के लिए डोंगल से वाई-फाई यूज करते थे। सरगना लेखराज कार से पिकअप से करीब 15 से 20 किलोमीटर आगे चलता था। रास्ते में पुलिस की नाकाबंदी का भी ध्यान रखता था। तस्कर ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, यूपी, एमपी, राजस्थान होते हुए दिल्ली पहुंचते थे। तस्कार ओडिशा से सात हजार रुपए किलो के हिसाब से गांजा खरीदते और 14 हजार रुपए किलो के हिसाब से दिल्ली में सप्लाई करते थे। लेखराज करौली आकर रवि को देता था। इसके बदले में रवि को प्रति चक्कर 1.50 लाख रुपए देता था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रशिक्षण कार्यक्रम : वासुदेव देवनानी ने कहा- सरल भाषा से जनता तक पहुंचे कानून, पारदर्शिता जरूरी अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रशिक्षण कार्यक्रम : वासुदेव देवनानी ने कहा- सरल भाषा से जनता तक पहुंचे कानून, पारदर्शिता जरूरी
अंतरराष्ट्रीय विधायी मसौदा प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कानून निर्माण में सरल और स्पष्ट भाषा पर जोर।...
देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी
आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल
खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना
कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला