आरजीएचएस योजना के लिए 500 करोड़ अतिरिक्त बजट का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

आरजीएचएस योजना के लिए 500 करोड़ अतिरिक्त बजट का प्रावधान

राज्य सरकार द्वारा राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1045 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया था। इस राशि का पूर्ण व्यय विभाग द्वारा किया जा चुका है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधाओं के भुगतान हेतु 500 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दे दी है। यह राशि आगामी अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर के लिए स्वीकृत की गई है। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1045 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया था। इस राशि का पूर्ण व्यय विभाग द्वारा किया जा चुका है। इसी क्रम में गहलोत द्वारा आरजीएचएस योजना के लिए आगामी तीन महीनों के लिए 500 करोड़ रूपए की वित्तीय मंजूरी दी गई है। आरजीएचएस योजना का मुख्य उद्देश्य राजकीय कार्मिकों एवं पेंशनधारियों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराना है। जिसका खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इस योजना से जहां लाभार्थी को समय पर इलाज मिलना सुनिश्चित होता है, वहीं आर्थिक कारणों से महंगे उपचार की चिंता से भी मुक्ति मिलती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

5 जून तक 46 शिविरों में 6470 खनिज परिवहन वाहनों में लगेगा वीटीएस सिस्टम, मौके पर ही होगा इंस्टालेशन कार्य 5 जून तक 46 शिविरों में 6470 खनिज परिवहन वाहनों में लगेगा वीटीएस सिस्टम, मौके पर ही होगा इंस्टालेशन कार्य
खनिज परिवहन को पारदर्शी बनाने के लिए जयपुर कार्यक्षेत्र के 8 जिलों में विशेष वीटीएस (VTS) इंस्टालेशन अभियान शुरू हुआ...
पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर पलटवार: अपशब्द कमजोरों का हथियार; तिरंगे का मान बढ़ाना गद्दारी नहीं, जानें और क्या-क्या बोले केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ?
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
बिचून में बनेगा माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, माटी कलाकारों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
हिज्जबुल्ला का इजरायल पर बड़ा हमला: दक्षिणी लेबनान में 24 सैन्य अभियानों का दावा, मर्कवा टैंकों को बनाया निशाना
ट्रांसपोर्ट कारोबार पर मंडराया संकट: गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, जानिए क्या खुला और क्या बंद?
जयपुर पुलिस का एक्शन: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद