राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के 50वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के नवाचारों की आयुष मंत्री ने की सराहना

भारत सरकार देश में आयुर्वेद को और अधिक बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के 50वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के नवाचारों की आयुष मंत्री ने की सराहना

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में शनिवार को संस्थान के 50वे स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में शनिवार को संस्थान के 50वे स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने आयुर्वेद संस्थान में नई सुविधाओं और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुर्वेद की सराहना करते हुए आयुर्वेद को देश-विदेश में लोकप्रिय बताया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद अब देश में ही नहीं बल्कि विदेश तक में लोकप्रिय हो रहा है। भारत सरकार देश में आयुर्वेद को और अधिक बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद का ज्यादा से ज्यादा विकास करें। उन्होंने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के नवाचारों की भी सराहना करते हुए कहा कि यहां उत्तम तकनीक और बेहतर सुविधाओं से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जो की सराहनीय है।

केंद्रीय आयुष मंत्री ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की बढ़त को लेकर कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह महाराष्ट्र में शानदार जीत दर्ज की थी इस तरह दिल्ली में भी भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
मध्यप्रदेश के बैतूल में अब्दुल नईम के निर्माणाधीन स्कूल को अवैध बताकर ढहाने पर ओवैसी और कांग्रेस ने सरकार को...
डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 
नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता 
बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला 
बकाया आबियाना नहीं चुकाने वाले किसानों को मिलेगी सख्त चेतावनी, सिंचाई सुविधा होगी बंद