राजस्थान में 51 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता विकसित, 34 माह में 28 गीगावाट का इजाफा

इसमें करीब 28 गीगावाट की वृद्धि हुई

राजस्थान में 51 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता विकसित, 34 माह में 28 गीगावाट का इजाफा
दिल्ली में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में सोमवार को राजस्थान राज्य सत्र का आयोजन किया गया। पिछले 34 महीनों में इसमें करीब 28 गीगावाट की वृद्धि हुई है।डॉ. रोहित गुप्ता सहित देश-विदेश के निवेशकों ।

जयपुर। दिल्ली में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में सोमवार को राजस्थान राज्य सत्र का आयोजन किया गया। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की अध्यक्षता में हुए सत्र में ऊर्जा सचिव आरती डोगरा, अक्षय ऊर्जा निगम के सीएमडी डॉ. रोहित गुप्ता सहित देश-विदेश के निवेशकों, परियोजना डेवलपर्स और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। प्रदेश में अब तक 51 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता विकसित हो चुकी है। पिछले 34 महीनों में इसमें करीब 28 गीगावाट की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल बिजली उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि टिकाऊ और मजबूत ऊर्जा तंत्र विकसित करना है। इसके लिए ऊर्जा भंडारण, ट्रांसमिशन, पीएम-कुसुम योजना और रूफटॉप सोलर को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीएमडी डॉ. रोहित गुप्ता ने राजस्थान की नीतियों, निवेश संभावनाओं और सौर, पवन एवं हाइब्रिड ऊर्जा परियोजनाओं की जानकारी दी। तकनीकी सत्र में ऊर्जा भंडारण, ग्रिड एकीकरण और आधुनिक तकनीकों पर चर्चा हुई। मंत्री ने निवेशकों और डेवलपर्स को राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिसंबर में भजनलाल सरकार के तीन साल पूरे, प्रदेशव्यापी आयोजनों की तैयारी शुरू  दिसंबर में भजनलाल सरकार के तीन साल पूरे, प्रदेशव्यापी आयोजनों की तैयारी शुरू 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार दिसंबर में अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे करने जा रही है।...
न खाना, न आराम... बस दोस्त को हराने की जिद; 2 दिन में द्वारका पहुंचकर जीती शर्त
संसद पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हुआ तो क्या करेंगे ट्रंप? खुद बताया अपना प्लान
दीपावली पर SMS अस्पताल अलर्ट, 6 दिन 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर 
सलमान खान की आवाज में रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’, चित्रांगदा सिंह के साथ दिखी शानदार केमिस्ट्री
असर खबर का : बाजारों में खाली स्थान पर हो अस्थायी पार्किंग
voice of youth : हुनरमंद युवा के सामने रोजगार की कमी नहीं, कौशल बनेगा कमाई का सबसे बड़ा जरिया