विधानसभा चुनाव : प्रदेश में 75.45 फीसदी हुआ मतदान

कुल 5.25 करोड़ वोट में से 3.29 करोड़ वोट पड़े

विधानसभा चुनाव : प्रदेश में 75.45 फीसदी हुआ मतदान

 सबसे अधिक कुशलगढ़ में 88.13 प्रतिशत और सबसे कम आहोर में 61.24 फीसदी मतदान

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीती 25 नवंबर को प्रदेशभर में 75.45 फीसदी मतदान हुआ है। पिछली बार 74.41 प्रतिशत मतदान की तुलना में इस बार 0.74 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। इस बार कुल मतदान में ईवीएम के जरिए 74.62 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 0.83 प्रतिशत डाक मतपत्र के वोट डाले गए हैं। निर्वाचन विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया है। कुल मतदान में इस बार 5.25 करोड़ मतदाताओं में 3.92 करोड़ मतदाताओं ने वोटिंग की। इसमें 2.03 करोड़ पुरुष(74.53 प्रतिशत) और 1.88 करोड़ महिलाएं (74.72 प्रतिशत) और 348 थर्डजेंडर मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा चुनाव 2018 में 74.24 प्रतिशत ईवीएम के जरिए और डाक मतपत्र सहित कुल 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें पुरुषों ने 74.75 प्रतिशत और महिलाओं ने 74.67 प्रतिशत मतदान किया था। इस बार सबसे अधिक मतदान कुशलगढ़ विधानसभा में 88.13 प्रतिशत हुआ। 

करीब 20 से ज्यादा ऐसी सीटें रहीं, जहां 80 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। आहोर में सबसे कम 61.24 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार से इस बार 0.74 प्रतिशत अधिक मतदान से राजनीतिक पार्टियों में जीत को लेकर अपने-अपने दावे हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ोतरी को लेकर जीत-हार के आंकलन के लिए जयपुर से लेकर दिल्ली तक हलचल मची हुई है।

इन जगह सबसे कम मतदान 
आहोर विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम से सबसे कम 61.24 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 2018 में 61.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र में इस बार 61.29 प्रतिशत हुआ, जबकि 2018 में 60.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। सुमेरपुर में पिछली बार के 60.89 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 61.44 प्रतिशत मतदान हुआ। जोधपुर, टोडाभीम और बामनवास में महिलाओं का मतदान प्रतिशत सबसे कम क्रमश: 62.97 प्रतिशत, 63.22 प्रतिशत और 63.63 प्रतिशत रहा। 

यहां सबसे अधिक बढ़ा मतदान प्रतिशत
बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 9.6 प्रतिशत, तारानगर में 7.65 प्रतिशत और आसपुर में 7.01 प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, फलौदी में मतदान प्रतिशत में सबसे अधिक 7.15 प्रतिशत, हिंडौन में 6.10 प्रतिशत और जैसलमेर में 4.79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 

Read More मानवता की अनूठी मिसाल पेश : ग्रीन कॉरिडोर बना कर किडनी जयपुर भेजी, श्रमिक अनेसिंह दुनिया छोड़ने से पहले तीन लोगों को दे गया नव जीवन

इन जगह सबसे अधिक मतदान 
ईवीएम से सबसे अधिक 88.13 प्रतिशत मतदान कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ। यहां 2018 में 86.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। पोकरण विधानसभा क्षेत्र में इस बार 87.79 प्रतिशत और वर्ष 2018 में 87.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। तिजारा में पिछली बार के 82.08 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ है। पोकरण, कुशलगढ़ और तिजारा में सबसे अधिक महिलाओं ने 88.23 प्रतिशत, 87.54 प्रतिशत और 85.45 प्रतिशत मतदान किया। 

Read More ऊंटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों का मनमोहा : गड़ीसर झील पर तीसरे दिन हुआ योग और वाद्य संगीत से मरु महोत्सव का आगाज

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग