खुले में अवैध मीट बेचने पर 9 दुकानें सीज, 150 किलो मांस जब्त

दुकानों पर चालान किया गया और खुले में मांस नहीं बेचने की हिदायत भी

खुले में अवैध मीट बेचने पर 9 दुकानें सीज, 150 किलो मांस जब्त
चांदपोल स्थित मस्जिद कुरेशियान के बाहर टीम को नियमों के विपरीत खुले में मांस बेचते हुए दुकानें मिली।

जयपुर। खुले में अवैध रूप से मीट बेचने वालों के खिलाफ नगर निगम जयपुर हेरिटेज ने शहर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की। इस दौरान 9 दुकानों को सीज करने के साथ ही 150 किलो मीट जब्त किया। निगम हेरिटेज आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि खुले में मांस बेचने पर सतर्कता शाखा और पशु प्रबंधन शाखा लगातार कार्रवाई कर रही है।

चांदपोल स्थित मस्जिद कुरेशियान के बाहर टीम को नियमों के विपरीत खुले में मांस बेचते हुए दुकानें मिली, जिस पर सतर्कता शाखा उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा ने कार्रवाई करते हुए नौ दुकानों को सीज कर दिया। इसके साथ ही 150 किलो मांस को जब्त कर नष्ट कराया है। आयुक्त अरुण हसीजा ने बताया कि इस दौरान अन्य दुकानों पर चालान किया गया और खुले में मांस नहीं बेचने की हिदायत भी दी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर
वायु प्रदूषण से 2023 में देश में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट का...
त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, जयपुर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
जहरीली हवा को साफ दिखाने का खेल? सरकार पर AAP का हमला
भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार
मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार : 7 लोगों की मौत, पलटे डिब्बों में फंसे यात्रियों की तलाश
महाराष्ट्र में दिवाली की रात इमारत बनी आग का गोला, 50 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू