जेसीटीएसएल की बसों का संचालन दूसरे दिन भी ठप, चालकों की हड़ताल से यात्री परेशान

स्थिति सामान्य करने के लिए बातचीत की कोशिशें तेज

जेसीटीएसएल की बसों का संचालन दूसरे दिन भी ठप, चालकों की हड़ताल से यात्री परेशान

जयपुर में जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर बस सेवाएं दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। बगराना डिपो की करीब 100 बसों का संचालन मंगलवार से पूरी तरह ठप है। जेसीटीएसएल से अनुबंधित निजी फर्म के चालकों ने मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की, जिसके चलते शहर के 15 प्रमुख रूटों पर बसें नहीं चल पा रहीं और हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं।

जयपुर। जयपुर में जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर बस सेवाएं दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। बगराना डिपो की करीब 100 बसों का संचालन मंगलवार से पूरी तरह ठप है। जेसीटीएसएल से अनुबंधित निजी फर्म के चालकों ने मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की, जिसके चलते शहर के 15 प्रमुख रूटों पर बसें नहीं चल पा रहीं और हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं। चालकों ने बगराना आगार के मुख्य गेट के बाहर चक्काजाम कर विरोध जताया। हाल ही में दुर्घटना में मौत होने वाले चालक कुलदीप मीणा के आश्रितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की जा रही है।

इसके साथ ही कार्मिकों व आश्रितों के लिए चिकित्सा सुविधा (ईएसआई) लागू करने तथा सभी चालकों व तकनीकी स्टाफ का सामूहिक दुर्घटना बीमा कराने की मांग उठाई गई है। हड़ताल के चलते शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है। कई रूटों पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कुछ को निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। प्रशासन और जेसीटीएसएल प्रबंधन ने स्थिति सामान्य करने के लिए बातचीत की कोशिशें तेज कर दी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे