बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कल होगी बड़ी बैठक, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की होगी समीक्षा 

संजय भाटिया और मदन राठौड़ शामिल होंगे

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कल होगी बड़ी बैठक, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की होगी समीक्षा 
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सुबह 11 बजे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेशभर में चल रहे अभियान की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सुबह 11 बजे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेशभर में चल रहे अभियान की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में अभियान के संयोजक सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश में अभियान को गति देने, इसकी गतिविधियों की समीक्षा करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

पार्टी नेतृत्व अभियान को लेकर प्रदेशभर में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी लेगा। प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर बरसे अर्जुन राम मेघवाल जयपुर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस तरह की भद्दी टिप्पणी की वे घोर निंदा करते हैं। मेघवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देशहित के मुद्दों पर सोचने के बजाय बयानबाजी करती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की टिप्पणी करना शर्मनाक है। केंद्रीय मंत्री ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक नेताओं को अपनी भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उनके बयान से इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज होने के संकेत हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं