व्यवसायी का अपहरण कर मांगी 50 लाख की फिरौती : सुबह वाक पर निकला और हो गया अगवा, घायल कर चलती कार से फेंका

रात 3 बजे भाई को कॉल मुझे बचा लो

व्यवसायी का अपहरण कर मांगी 50 लाख की फिरौती : सुबह वाक पर निकला और हो गया अगवा, घायल कर चलती कार से फेंका

एक व्यापारी का अपहरण कर 45 घंटे तक कार में बंधक बनाकर मारपीट कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। हालांकि बदमाश पुलिस की सख्ती को देखकर व्यापारी को गम्भीर घायल हालत में चलती कार से फेंककर चले गए। बदमाशों ने फिरौती मांगने के दौरान पीड़ित के भाई से कहा कि अगर जिंदा देखना है, तो पैसे लेकर आ जाओ।

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में एक व्यापारी का अपहरण कर 45 घंटे तक कार में बंधक बनाकर मारपीट कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। हालांकि बदमाश पुलिस की सख्ती को देखकर व्यापारी को गम्भीर घायल हालत में चलती कार से फेंककर चले गए। बदमाशों ने फिरौती मांगने के दौरान पीड़ित के भाई से कहा कि अगर जिंदा देखना है, तो पैसे लेकर आ जाओ। थानाप्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित को छोड़कर बदमाश फरार हो गए हैं। सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में पीड़ित के भाई टीकम सिंह ने रिपोर्ट दी है। भाई ने बताया कि बदमाशों ने बहुत बुरी तरह पीटा है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया है। 

सुबह वाक पर निकला और हो गया अगवा
प्रताप नगर निवासी 44 वर्षीय कारोबारी धारा सिंह 10 नवंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे मॉनिंर्ग वॉक पर निकले थे। घर से कुछ ही दूर नकाबपोश बदमाशों ने कार रोककर उन्हें जबरन अंदर खींच लिया। आंखों पर पट्टी बांध दी गई और हाथ-पैर कसकर बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने कार के अंदर ही उन्हें सीटों के बीच पटक दिया। 

चलती कार में होता रहा टॉर्चर
किडनैपर्स ने कारोबारी से रुपयों और गहनों की जानकारी मांगते हुए कार में ही बेरहमी से पिटाई की। रुपए नहीं होने की बात पर उन्होंने लगातार टॉर्चर किया और परिवार से 50 लाख रुपए मंगवाने का दबाव बनाया।

रात 3 बजे भाई को कॉल मुझे बचा लो
11 नवंबर की सुबह करीब 3.20 बजे बदमाशों ने कारोबारी के छोटे भाई से मोबाइल पर संपर्क कराया। कारोबारी ने रोते हुए कहा भाई मुझे बचा लो, ये मुझे जान से मार देंगे। सुबह तक 50 लाख रुपए का इंतजाम कर लो। इसके बाद किडनैपर्स ने धमकी भरे लहजे में कहा अगर इसे जिंदा चाहता है तो पुलिस को मत बताना, वॉट्सऐप कॉल पर लोकेशन भेजेंगे। पुलिस ने जब ट्रेसिंग की तो बदमाश लगातार लोकेशन बदलते रहे।  

Read More श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला