जोधपुर शहर में मियों की मस्जिद के निकट हादसा : खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक मकान में भड़की आग, एक बच्चे की मौत

एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे, भीतरी शहर में अफरा-तफरी

जोधपुर शहर में मियों की मस्जिद के निकट हादसा : खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक मकान में भड़की आग, एक बच्चे की मौत

शहर के प्राचीन जलाशय गुलाब सागर स्थित जूना दारू ठेका के पास मियों की मस्जिद के निकट सोमवार दोपहर  एक मकान में भीषण आग लग गई

जोधपुर। शहर के प्राचीन जलाशय गुलाब सागर स्थित जूना दारू ठेका के पास मियों की मस्जिद के निकट सोमवार दोपहर एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना के वक्त मकान में हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लगी और घर में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग बुरी तरह फैल गई। अफरातफरी के माहौल में फायर ब्रिगेड को सूचना दी तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा महिला-पुरुष झुलसने के साथ बेहोश हो गए। जिन्हें तत्काल आपात स्थिति में अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया। वहीं बच्चों को उम्मेद अस्पताल लाया गया। जानकारी अनुसार गुलाब सागर क्षेत्र में जूना दारू ठेका के पास में मियों की मस्जिद है। यहां इकबाल चौहान का तीन मंजिला मकान है। मकान में ही फर्नीचर बनाने का कार्य भी किया जाता है। घर के कुछ लोग और रिश्तेदार हज के उमराह की तैयारी कर रहे थे। जिसके लिए  दिन में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। घर के अंदर 15 से 20 लोग मौजूद थे। इधर आग बढ़ने के साथ ही सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया। जिससे आग तेजी से फैल गई। इसबीच घर में फंसे लोगों को आनन फानन में बाहर निकालने की जद्दोजहद शुरू हो गई। भीतरी शहर में दमकल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ा। सूचना के साथ एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां वहां पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी घर के अंदर घुसे और जैसे तैसे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। 

घर पूरी तरह हो गया नष्ट
भीषण हादसे में तीन मंजिला भवन पूरी तरह आग की लपटों में घिर आया। चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आया। मकान पूरी तरह जलकर नष्ट होने के साथ घर में रखा सारा सामान भी जल गया। आग से एक बच्चे की मौत के साथ दर्जन भर लोग बेहोश होने के साथ झुलस गए।

हादसे में ये हुए घायल
हादसे में 13 साल की सलीखा, 26 साल का सोहेल, 22 साल की सलमा, 20 वर्षीय साइका, 38 वर्षीय साहिदा, 19 साल की सुहाना, 37 वर्षीय मिनाज, 48 वर्षीय फरीदा, 17 साल का साहिन, 25 की सुमाया, डेढ़ साल की मेलिसा और साहिन शामिल है। घायलों को एमजीएच व उम्मेद अस्पताल लाया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प