थप्पड़ का बदला हत्या से लेने का मामला : गिरफ्तार बदमाशों का निकाला जुलूस, 3 आरोपी गिरफ्तार

गिरकर घायल हो गए

थप्पड़ का बदला हत्या से लेने का मामला : गिरफ्तार बदमाशों का निकाला जुलूस, 3 आरोपी गिरफ्तार

बदमाश नरेंद्र सिंह और करण पारीक सहित दीपक चौधरी ने भागने का प्रयास किया तो तीनों गिरकर घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया।

जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने बाइक सवार 2 युवकों को गोली मारने वाली गैंग के 3 ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो थप्पड़ मारने का बदला हत्या कर लेने वाले थे। पुलिस की दबिश में आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिससे वह गिर गए और उनके पैरों में गम्भीर चोट लग गई। पुलिस ने इन तीनों बदमाशों का सुबह इलाके में पैदल जुलूस निकाला। पुलिस पहले भी मुख्य आरोपी सहित 4 जनों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि गैंग के मुखिया नागेन्द्र निवासी पीलीगंज पटना बिहार को गिरफ्तार दो अन्य बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाश नरेंद्र सिंह और करण पारीक सहित दीपक चौधरी ने भागने का प्रयास किया, तो तीनों गिरकर घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में सामने आया कि बदमाश हनी बिहार शिवराज सिंह गैंग का गुर्गा है। वंश और वैभव ओझा के बीच विवाद हुआ तो हनी ने वंश का पक्ष लिया, तो वैभव ने हनी बिहारी के थप्पड़ मार दिया। हनी ने उसी दिन हिस्ट्रीशीटर राकेश मीणा से मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच ली थी। बदमाशों ने फायरिंग की प्रैक्टिस की और पूरी रैकी के बाद बाइक सवार वैभव ओझा पर 24 की रात फायरिंग की। जबकि वंश को उसके घर बाहर खड़ा किया। हिस्ट्रीशीटर राकेश मीणा ने शक्ति सैनी और हनी बिहारी के अलावा बदमाश नरेंद्र सिंह, करण पारीक और दीपक चौधरी को साथ लिया। गोली वैभव और उसके साथी मुकुंद सहित एक अन्य को लगी थी। 

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह