थप्पड़ का बदला हत्या से लेने के मामले में गिरफ्तार बदमाशों का निकाला जुलूस

बदमाश हनी बिहार शिवराज सिंह गैंग का गुर्गा है

थप्पड़ का बदला हत्या से लेने के मामले में गिरफ्तार बदमाशों का निकाला जुलूस

बदमाशों ने फायरिंग की प्रैक्टिस की और पूरी रैकी के बाद बाइक सवार वैभव ओझा पर 24 की रात फायरिंग की

जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गोली मारने वाली गैंग के तीन ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो थप्पड़ मारने का बदला हत्या कर लेने वाले थे। पुलिस की दबिश में आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिससे वह गिर गए और उनके पैरों में गम्भीर चोट लग गई। पुलिस ने इन तीनों बदमाशों का शनिवार सुबह इलाके में पैदल जुलूस निकाला। पुलिस पहले भी मुख्य आरोपी सहित चार जनों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि गैंग के मुखिया नागेन्द्र उर्फ  हनी सिंह (20) निवासी पीलीगंज पटना बिहार को गिरफ्तार दो अन्य बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाश नरेंद्र सिंह और करण पारीक सहित दीपक चौधरी ने भागने का प्रयास किया तो तीनों गिरकर घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में सामने आया कि बदमाश हनी बिहार शिवराज सिंह गैंग का गुर्गा है। वंश योगी और वैभव ओझा के बीच विवाद हुआ तो हनी ने वंश का पक्ष लिया तो वैभव ने हनी बिहारी के थप्पड़ मार दिया। हनी ने उसी दिन हिस्ट्रीशीटर राकेश मीणा से मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच ली थी। बदमाशों ने फायरिंग की प्रैक्टिस की और पूरी रैकी के बाद बाइक सवार वैभव ओझा पर 24 की रात फायरिंग की। जबकि वंश को उसके घर बाहर खड़ा किया। हिस्ट्रीशीटर राकेश मीणा ने शक्ति सैनी कर ली और हनी बिहारी के अलावा बदमाश नरेंद्र सिंह, करण पारीक और दीपक चौधरी को साथ लिया। गोली वैभव और उसके साथी मुकुंद सहित एक अन्य को लगी थी। 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ