पतंग उड़ाते समय छत से गिरा था युवक : अस्पताल स्टाफ को बिना बताए, बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने से रोकने पर हंगामा

मौके पर जमा अन्य लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत

पतंग उड़ाते समय छत से गिरा था युवक : अस्पताल स्टाफ को बिना बताए, बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने से रोकने पर हंगामा

जयपुर के ट्रोमा सेन्टर के बाहर मृतक के परिजनों ने उस वक्त हंगामा मचा दिया जब पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम ले जाने से रोका। झालाना डूंगरी इलाके में पतंग उड़ाते समय युवक बबलू बैरवा छत से गिर गया था। जिसपर उसे घायल अवस्था में एसएमएस अस्पताल पहंचाया जहां थोडी देर चले उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जयपुर। जयपुर के ट्रोमा सेन्टर के बाहर मृतक के परिजनों ने उस वक्त हंगामा मचा दिया जब पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम ले जाने से रोका । बुधवार को झालाना डूंगरी इलाके में पतंग उड़ाते समय युवक बबलू बैरवा (27) छत से गिर गया था। जिसपर उसे घायल अवस्था में एसएमएस अस्पताल पहंचाया जहां थोडी देर चले उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसआई राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजन अस्पताल स्टाफ को बताए बिना डैड बॉडी को ले जाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो परिजन आवेश में आ गए। हालांकि पुलिस और मौके पर जमा अन्य लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।



Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
र्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रभावित किसी भी व्यक्ति...
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी
बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी
स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक
शेयर बाजार में बिकवाली : सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट