आरटीओ निरीक्षक सुजानाराम चौधरी के ठिकानों पर एसीबी का छापा : 2.5 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा

अवैध परिसंपत्तियाँ अर्जित की हैं

आरटीओ निरीक्षक सुजानाराम चौधरी के ठिकानों पर एसीबी का छापा : 2.5 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा

सूत्रों व प्रारंभिक जांच के अनुसार, श्री चौधरी ने अपनी वैध आय से करीब 201 प्रतिशत अधिक, यानी करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की अवैध परिसंपत्तियाँ अर्जित की हैं।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पाली द्वितीय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह के नेतृत्व में परिवहन निरीक्षक सुजानाराम चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। सूत्रों व प्रारंभिक जांच के अनुसार चौधरी ने अपनी वैध आय से करीब 201 प्रतिशत अधिक यानी करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की अवैध परिसंपत्तियाँ अर्जित की हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी अधिकारी ने भीनमाल, माउंट आबू, जालोर एवं जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर करीब 15 आवासीय/व्यावसायिक संपत्तियाँ खरीदी हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ 35 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त, 7 बैंकों में खाते पाए गए हैं, जिनमें करोड़ों रुपये का लेन-देन और करीब 12 लाख रुपये की मौजूदा राशि दर्ज की गई है। एसीबी की टीमें वर्तमान में जालोर, सिरोही और जोधपुर स्थित कुल 6 ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। इसके अलावा राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर स्थित सांचोर (जालोर), मंडार (जालोर) और सिरोही जिले के आस-पास स्थित चैक पोस्ट्स पर भी आरटीओ टीमों द्वारा आकस्मिक नाकाबंदी और जांच की जा रही है।

Tags: ACB

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश