कनवाडा लघु सिंचाई परियोजना के लिए 120 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी

जनसंख्या के प्रत्यक्ष या परोक्ष विस्थापन की संभावना नहीं

कनवाडा लघु सिंचाई परियोजना के लिए 120 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी

कनवाडा लघु सिंचाई परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित भूमि अवाप्ति एवं मुआवजा वितरण को लेकर सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट तैयार की गई। जल संसाधन की रिपोर्ट के अनुसार कनवाडा लघु सिंचाई परियोजना के लिए 75 प्रतिशत एफटीएल लाइन से 100 प्रतिशत एफटीएल लाइन के मध्य स्थित कुल लगभग 120 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित।

जयपुर। कनवाडा लघु सिंचाई परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित भूमि अवाप्ति एवं मुआवजा वितरण को लेकर सामाजिक समाघात निर्धारण रिपोर्ट तैयार की गई है। जल संसाधन की रिपोर्ट के अनुसार कनवाडा लघु सिंचाई परियोजना के लिए 75 प्रतिशत एफटीएल लाइन से 100 प्रतिशत एफटीएल लाइन के मध्य स्थित कुल लगभग 120 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना से किसी भी प्रकार के रिहायशी भवन, आबादी क्षेत्र अथवा जनसंख्या के प्रत्यक्ष या परोक्ष विस्थापन की संभावना नहीं है, साथ ही पुनर्वासन की आवश्यकता भी नहीं होगी। अधिग्रहित की जाने वाली भूमि सार्वजनिक उपयोग की न्यूनतम आवश्यकता के आधार पर है तथा इसके लिए कोई अन्य व्यवहारिक विकल्प उपलब्ध नहीं है।

परियोजना को पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी बताया गया, वहीं इसकी लागत की तुलना में संभावित सामाजिक, आर्थिक एवं कृषि लाभ कहीं अधिक हैं। यह भी जानकारी दी गई कि परियोजना के तहत 75 प्रतिशत एफटीएल लाइन तक का भूमि अर्जन पूर्व में किया जा चुका है तथा शेष भूमि का अधिग्रहण भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अंतर्गत किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब