दुर्गापुरा से महारानी फार्म तक की कार्रवाई : जेडीए दस्ते ने 32 बीघा भूमि से हटाए अतिक्रमण

निगम ने वसूला कैरिंग चार्ज

दुर्गापुरा से महारानी फार्म तक की कार्रवाई : जेडीए दस्ते ने 32 बीघा भूमि से हटाए अतिक्रमण

नगर निगम ग्रेटर की प्रवर्तन टीम ने उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए करीब चार हजार रुपए का कैरिंग चार्ज वसूला और करीब सात कैंटर सामान जब्त किया। 

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने मंगलवार को नगर निगम, यातायात पुलिस के साथ सामूहिक अभियान के तहत दुर्गापुरा से महारानी फार्म तक सड़क सीमा से अतिक्रमण हटाए। सामूहिक अभियान के तहत गोपालपुरा बाइपास, टीएन मिश्रा मार्ग से श्याम नगर तक रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जेडीए की हेरिटेज सिटी योजना गोविन्द विहार में जाने वाली 60 फीट सेक्टर सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराया। जोन-13 में पूर्व में ध्वस्त निजी खातेदारी करीब 32 बीघा कृषि भूमि पर पुन: नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णत: ध्वस्त किया गया। 
जेडीए के महानिरीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में स्थित दौलतपुरा थाने के पास करीब 32 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को बसाने के लिए किए गए निर्माणों को 14 नवंबर, 2024 व 27 मार्च, 2025 को ध्वस्त किया गया था। इसके बाद वहां पुन: अक्षर एनक्लेव के नाम से कॉलोनी बसाने के लिए निर्माण किए जा रहे थे। इस पर मंगलवार को जेसीबी की सहायता से इन निर्माणों को ध्वस्त किया गया। 

निगम ने वसूला कैरिंग चार्ज
नगर निगम ग्रेटर की प्रवर्तन टीम ने उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए करीब चार हजार रुपए का कैरिंग चार्ज वसूला और करीब सात कैंटर सामान जब्त किया। 

  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत