डोटासरा के हमला बोलने के बाद दिलावर ने किया पलटवार, कहा- ट्रांसफर के लिए पैसा वसूलने वाले हम पर लगा रहे आरोप 

एसआईआर में लगे कार्मिकों के तबादले किए निरस्त

डोटासरा के हमला बोलने के बाद दिलावर ने किया पलटवार, कहा- ट्रांसफर के लिए पैसा वसूलने वाले हम पर लगा रहे आरोप 

तबादलों में भ्रष्टाचार भाजपा की संस्कृति नहीं है, यह परंपरा केवल कांग्रेस में नजर आती है। 

जयपुर। शिक्षा विभाग में जारी तबादला सूचियों पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के हमला बोलने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पलटवार किया है। दिलावर ने बयान जारी कर कहा है कि शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए पैसा वसूलने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री हम पर उंगुली उठा रहे हैं। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार कांग्रेस की संस्कृति है और डोटासरा उस संस्कृति के मुखिया हैं। उनके शिक्षा मंत्री रहते तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने मंच से शिक्षकों से तबादलों में पैसा लेने की बात पूछी तो शिक्षकों ने हाथ उठाकर पैसे देने की बात कही थी। तबादलों में भ्रष्टाचार भाजपा की संस्कृति नहीं है, यह परंपरा केवल कांग्रेस में नजर आती है। 

एसआईआर में लगे कार्मिकों के तबादले किए निरस्त
शिक्षा विभाग में हाल ही में हुए बडी संख्या में तबादलों की सूचियां जारी होने के बाद विभाग ने मंगलवार को इन तबादला आदेशों पर रोक लगा दी, जिनकी ड्यूटी एसआईआर कार्यक्रम में लगी हुई है। 

Tags: dilawar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब