जयपुर में 2 बाइकों की भिड़ंत के बाद हंगामा : तलवार लहराने से बढ़ा विवाद, तनाव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्या किया?

गुस्साए लोगों की भीड़ जमा हुई

जयपुर में 2 बाइकों की भिड़ंत के बाद हंगामा : तलवार लहराने से बढ़ा विवाद, तनाव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्या किया?

कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय माहौल गरमा गया जब दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया और एक युवक तलवार लेकर पहुंच गया

जयपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय माहौल गरमा गया, जब दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया और एक युवक तलवार लेकर पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

घटना का पूरा विवरण
यह घटना दर्जियों का मोहल्ला, खजाने वाले की गली में हुई। स्थानीय दुकानदार हेमंत विजय के अनुसार, उनकी दुकान के सामने दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक बहस करने लगे और देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान, एक युवक वहां से कुछ दूर गया और फिर तलवार लेकर लौट आया। तलवार लहराते देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

गुस्साए लोगों की भीड़ जमा हुई
तलवार लहराने की घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी बीच, पुलिस को घटना की सूचना मिली और टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। तलवार लहराने वाले युवक ने मौके पर ही माफी मांग ली, जिससे माहौल शांत हुआ।

पुलिस ने दोनों पक्षों से की पूछताछ
कोतवाली एसीपी अनूप सिंह ने बताया कि बाइक भिड़ने के बाद विवाद हुआ, जिसके चलते एक युवक युवक (तलवार) लेकर आया। मौके पर अन्य लोग भी जुट गए, जिससे स्थिति बिगड़ने लगी। हालांकि, पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। अभी तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई शिकायत दर्ज कराता है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More प्रदेशभर में निजी अस्पतालों की सेवाएं बंद : कई अस्पतालों में ओपीडी ठप, मरीजों को परेशानी

Post Comment

Comment List

Latest News

टेली-मानस बना तनावग्रस्त युवाओं का सहारा : जोधपुर में हर माह 2000 तक कॉल, गोपनीय काउंसलिंग से मिल रही राहत टेली-मानस बना तनावग्रस्त युवाओं का सहारा : जोधपुर में हर माह 2000 तक कॉल, गोपनीय काउंसलिंग से मिल रही राहत
भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच केंद्र सरकार की टेली-मानस सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत। प्रधानमंत्री...
संसद की तीन दिवसीय बैठक से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं अहम बैठक, इन अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति फाइनल
विद्यालय में सीपीआर प्रशिक्षण का सफल आयोजन, बच्चों ने सीने पर दबाव देने और कृत्रिम श्वास की तकनीकों को सीखा
किसानों को बड़ी राहत : खरीफ-2025 में वितरित अल्पकालीन फसली ऋणों की भुगतान तिथि बढ़ाई, 5.57 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
लोकभवन में राज्यों का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, राज्यपाल बागडे ने दी बधाई और शुभकामनाएं
सऊदी अरब, कतर और तुर्की की यात्रा पर जाएंगे पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए नए घटनाक्रम सामने आने के संकेत   
खराब मौसम के कारण दार्जीलिंग रैली में नहीं पहुंच पाए अमित शाह: गोरखा मुद्दे पर साधा ममता सरकार पर निशाना, बोले-इस बार होगा परिवर्तन