निम्स विवि में एआई कॉन सम्मेलन, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने लिया भाग 

एआई आधारित रोबोटिक्स पर विचार साझा किए

निम्स विवि में एआई कॉन सम्मेलन, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने लिया भाग 

निम्स विश्वविद्यालय में निम्स एआई कॉन 2025 सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जयपुर। निम्स विश्वविद्यालय में निम्स एआई कॉन 2025 सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारत, जापान, अमेरिका, ग्रीस, चेक गणराज्य, हंगरी और ऑस्ट्रिया के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्घाटन भारत में चेक गणराज्य की राजदूत डॉ. एलिस्का जिगोवा ने किया। इस दौरान एआई, मशीन लर्निंग, स्मार्ट सिटीज, चिकित्सा क्षेत्र में एआई का उपयोग और औद्योगिक रोबोटिक्स जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। टोक्यो विश्वविद्यालय के डॉ. मिजूची ने एआई आधारित रोबोटिक्स पर विचार साझा किए।

वहीं, टेक्सास विश्वविद्यालय के प्रो. क्रेनोविच ने डीप लर्निंग की सफलता और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। चेक तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रो. स्विटेक ने स्मार्ट सिटीज के विकास में एआई की भूमिका पर चर्चा की। प्रो. बनर्जी (अशोका यूनिवर्सिटी) ने नैतिक एआई और पारदर्शिता पर जोर दिया। वहीं, डॉ. सेदिवी ने बड़े भाषा मॉडल्स के भविष्य पर अपने शोध प्रस्तुत किए।  

सम्मेलन में मेडिकल एआई पर भी चर्चाएं हुईं, जिसमें बताया गया कि एआई के माध्यम से रोगों की त्वरित पहचान और सटीक उपचार योजना संभव है। यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने भारत-यूरोप अनुसंधान सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।  निम्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. (डॉ.) बलवीर एस. तोमर ने कहा कि एआई केवल तकनीक नहीं, यह एक सोच की क्रांति है। यह सम्मेलन भारत को वैश्विक एआई नवाचार में अग्रणी बनाएगा।

 

Read More जयपुर पुलिस आयुक्त 10 अप्रैल को जामडोली थाने में करेंगे जनसुनवाई, समस्याओं का तुरंत निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाना मुख्य उद्देश्य

Post Comment

Comment List

Latest News

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 : परीक्षा पैटर्न और सिलेबस हुआ जारी, 18 से 21 सितंबर 2025 के मध्य आयोजित की जाएगी परीक्षा  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 : परीक्षा पैटर्न और सिलेबस हुआ जारी, 18 से 21 सितंबर 2025 के मध्य आयोजित की जाएगी परीक्षा 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 के लिए परीक्षा पैटर्न और विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया...
आप ने रोहिंग्या के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का भाजपा पर लगाया आरोप, संजीव झा ने कहा- भाजपा ने रोहिंग्या के नाम पर वोट लेकर सरकार बना लिया
तनाव से बिगड़ी दिल की सेहत, विशेषज्ञ बोले रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल
सफाई कर्मचारी सेवा नियम 2012 में संशोधन की तैयारी, जल्द निकलेगा भर्ती का रास्ता
सुप्रीम कोर्ट वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ याचिकाओं पर समय रहते विचार करने को सहमत, 5 अप्रैल को नए कानून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मिली थी मंजूरी 
राजस्थान पर्यटन भवन : पारंपरिक कला का नया आयाम, प्रख्यात दुर्गों के साथ ही वन्यजीव पर्यटन की भी मिलेगी झलक
टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर लगाए आरोप, कहा- विपक्ष को डराने धमकाने में पुलिस का इस्तेमाल कर रही सरकार