तनाव से बिगड़ी दिल की सेहत, विशेषज्ञ बोले रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

हृदय रोग दुनिया भर में मृत्यु का प्रमुख कारण बन गया 

तनाव से बिगड़ी दिल की सेहत, विशेषज्ञ बोले रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव ने दिल की बीमारियों में इजाफा किया है।

जयपुर। भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव ने दिल की बीमारियों में इजाफा किया है। हृदय रोग दुनिया भर में मृत्यु का प्रमुख कारण बन गया हैं। हृदय रोगों से जुड़ी बीमारियाँ, जैसे कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप), हृदय दौरा और स्ट्रोक, यह बीमारियाँ अधिकतर जीवनशैली से संबंधित होती हैं, जैसे अनियमित आहार, व्यायाम की कमी, धूम्रपान, और अत्यधिक शराब का सेवन। इसके अलावा, मानसिक तनाव भी हृदय रोगों को बढ़ावा दे सकता है।

नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर, डॉ. देवेन्द्र श्रीमाल ने बताया, की हृदय रोगों को समय रहते पहचानना और उनका सही इलाज प्रभावी हो सकता है। अगर मरीज अपनी जीवनशैली में छोटे बदलाव करें और नियमित जांच करवाएं, तो हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

हृदय रोगों से बचाव के लिए जरूरी कदम :

स्वस्थ आहार : हार्ट की सेहत के लिए सही आहार बेहद महत्वपूर्ण है। फल, सब्जियाँ, पूर्ण अनाज और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार का सेवन करें। तली-भुनी चीजों, अत्यधिक चीनी और नमक से बचें।

Read More राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं

नियमित व्यायाम : सप्ताह में कम से कम 150 मिनट का हल्का-फुल्का व्यायाम दिल को मजबूत बनाता है। स्विमिंग, दौड़ना, योग या तेज चलना जैसे व्यायाम फायदेमंद होते हैं।

Read More विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता

धूम्रपान और शराब से बचें : धूम्रपान और अत्यधिक शराब पीना दिल की सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। यह रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है और रक्तचाप को बढ़ाता है।

Read More चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश

तनाव कम करें : मानसिक तनाव हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालता है। तनाव को कम करने के लिए ध्यान, योग, गहरी श्वास और अन्य मानसिक स्वास्थ्य गतिविधियों का अभ्यास करें।

समय पर जांच करवाएं : उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का मुख्य कारण होते हैं। नियमित रूप से इनकी जांच करवाएं और जरूरत पड़ने पर उचित इलाज लें। ईसीजी  और इको दोनों ही हृदय की जांच के लिए किए जाने वाले महत्वपूर्ण टेस्ट हैं जिन्हे समय समय पे कराते रहे|

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
किसानों को गेहूं बेचने के लिए विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश
भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला