एआई अभिव्यक्त को दोहराता है, मानव बुद्धि अनकहे को रचती है: प्रसून जोशी

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और मानव बुद्धि पर सारगर्भित संवाद

एआई अभिव्यक्त को दोहराता है, मानव बुद्धि अनकहे को रचती है: प्रसून जोशी

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में प्रसून जोशी ने कहा कि एआई केवल संकलित डेटा है, जबकि मानव रचनात्मकता अनकहे 'अव्यक्त' को रचती है।

जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के फ्रंट लॉन में रविवार को आयोजित सत्र में गीतकार और लेखक प्रसून जोशी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानव रचनात्मकता के बीच मूलभूत अंतर को रेखांकित किया। किश्वर लाल देसाई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि एआई में वास्तव में “आर्टिफिशियल” जैसा कुछ नहीं होता, क्योंकि उसका समूचा आधार मानव द्वारा तैयार किए गए डेटा पर टिका होता है। एआई वही बता सकता है जो पहले से कहा, लिखा या व्यक्त किया जा चुका है।

प्रसून जोशी ने स्पष्ट किया कि मानव बुद्धि की विशिष्टता यह है कि वह अभिव्यक्त से आगे जाकर अनकहे को रच सकती है-ऐसे विचार, दर्शन और दृष्टियां जो अब तक देखी या लिखी नहीं गईं। उन्होंने कहा कि रचनात्मक लेखन महज तकनीक नहीं, बल्कि गहरी संवेदनशीलता की उपज है। संवेदना ही वह शक्ति है जो कल्पना को जन्म देती है और नई राहें खोलती है। सत्र में श्रोताओं ने इस विचारोत्तेजक संवाद का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब