पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ गोविंद देव जी मंदिर में होगा त्रिवेणी जल का पूजन, श्रद्धालुओं के लिए किया जा रहा विशेष धार्मिक आयोजन 

श्रद्धालु घर बैठे त्रिवेणी संगम स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे

पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ गोविंद देव जी मंदिर में होगा त्रिवेणी जल का पूजन, श्रद्धालुओं के लिए किया जा रहा विशेष धार्मिक आयोजन 

प्रयागराज माघ मेले के अवसर पर गोविंद देवजी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होगा। त्रिवेणी संगम का पवित्र जल जयपुर मंगवाया गया है, जिससे श्रद्धालु घर बैठे स्नान का पुण्य लाभ ले सकेंगे। मंदिर परिसर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा और 12 जनवरी को लगभग 22 हजार शीशियों में त्रिवेणी जल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

जयपुर। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर चल रहे माघ मेला के पावन अवसर पर गोविंद देव जी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जो श्रद्धालु प्रयागराज जाकर स्नान नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा त्रिवेणी संगम का पवित्र जल जयपुर मंगवाया गया है, जिससे श्रद्धालु घर बैठे त्रिवेणी संगम स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

गोविंद देवजी मंदिर परिसर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सानिध्य में त्रिवेणी जल से पूरित कलश का विधिवत पूजन किया जाएगा। गंगा-यमुना-सरस्वती का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भावपूर्ण आह्वान कर षोडशोपचार पूजन संपन्न होगा।

महायज्ञ में बैठने वाले श्रद्धालुओं पर त्रिवेणी जल से अभिसिंचन किया जाएगा। निःशुल्क आयोजित इस महायज्ञ में सभी श्रद्धालु आहुतियां प्रदान कर सकेंगे। स्वामी विवेकानंद जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

12 जनवरी को होगा त्रिवेणी जल का निःशुल्क वितरण :

Read More खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल

सोमवार, 12 जनवरी को सत्संग भवन में धूप-झांकी के पश्चात श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संगम जल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। मंदिर महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सानिध्य में लगभग 22 हजार शीशियों में त्रिवेणी संगम जल वितरित किया जाएगा।
श्रद्धालु सामान्य जल में त्रिवेणी जल की कुछ बूंदें मिलाकर प्रतिदिन अथवा विशेष पर्वों पर घर बैठे त्रिवेणी संगम स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Read More होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन

उल्लेखनीय है कि ठाकुर श्री राधा गोविंद देवजी के आशीर्वाद से प्रयागराज में श्रद्धालुओं के लिए श्री गोविंदधाम शिविर भी लगाया गया है, जहां प्रतिदिन विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Read More जरा देखूं तो कैसा है मेरा घर का आंगन, टाइग्रेस ने किया शिकार, रास आ रहा मुकुंदरा

Post Comment

Comment List

Latest News

टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच  टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 
टी-20 लक्ष्य कप के उद्घाटन मुकाबले में सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी...
आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 
दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं
आज का भविष्यफल     
इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश
गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी