लोक निर्माण वित्तीय एवं लेखा नियमों में संशोधन : नए प्रावधान लागू

दूसरा संशोधन नियम 47 में किया गया है

लोक निर्माण वित्तीय एवं लेखा नियमों में संशोधन : नए प्रावधान लागू

राज्य सरकार ने  लोक निर्माण वित्तीय एवं लेखा नियमों के भाग-1 में संशोधन के आदेश जारी किए हैं

जयपुर। राज्य सरकार ने लोक निर्माण वित्तीय एवं लेखा नियमों के भाग-1 में संशोधन के आदेश जारी किए हैं। संशोधन के तहत दो प्रमुख नियमों में बदलाव किए गए हैं, जो विभागीय कार्यों और प्रक्रियाओं को सरल और स्पष्ट बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार पहला संशोधन नियम 11 के उपनियम (16A) में किया गया है। अब "डिवीजनल अकाउंटेंट/डिवीजनल  अकाउंट्स ऑफिसर" को "डिवीजनल अकाउंटेंट/डिवीजनल अकाउंट्स ऑफिसर/सीनियर डिवीजनल अकाउंट्स ऑफिसर/राजस्थान स्टेट अकाउंट्स सर्विस ऑफिसर/राजस्थान सबऑर्डिनेट अकाउंट्स सर्विस ऑफिसर" के रूप में परिभाषित किया जाएगा। यह परिभाषा फॉर्म्स और ऑनलाइन लेनदेन सहित सभी दस्तावेजों में लागू होगी।

दूसरा संशोधन नियम 47 में किया गया है। इसके अनुसार, डिवीजनल अधिकारियों की जिम्मेदारियों में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रत्येक डिवीजनल कार्यालय में महालेखाकार/राज्य सरकार द्वारा एक डिवीजनल अकाउंटेंट या डिवीजनल अकाउंट्स ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा। संशोधित नियमों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और पारदर्शिता लाना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन के बीच द्विपक्षीय वार्ता में संबंधों को "रणनीतिक साझेदारी" स्तर पर...
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
राज काज में क्या है खास, जानें
शिक्षा मंत्रालय की नाक के नीचे तीसरी बार लीक हुआ पेपर, पायलट ने कहा- इस्तीफा दें प्रधान
पानी से भरी खदान में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
कच्चे तेल में तेजी : रुपया 44 पैसे टूटा, 96.25 रुपये प्रति के ऐतिहासिक निचले स्तर पर