अमेरिका के स्टूडेंट्स ने किया आयुर्वेद संस्थान का दौरा

विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा

अमेरिका के स्टूडेंट्स ने किया आयुर्वेद संस्थान का दौरा

आयुर्वेद संस्थान में भारत के कई राज्यों के साथ विदेश के 17 देश से विद्यार्थी यहां आयुर्वेद चिकित्सा में पढ़ाई और रिसर्च कर रहे हैं।

जयपुर। आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में रिसर्च, फॉरेन स्टडी, पंचकर्म एवं आयुर्वेद में अवसर को जानने के लिए अमेरिका के सेंट कैथरीन यूनिवर्सिटी मिनेसोता के पैरामेडिकल में अध्ययन करने वाले 14 विद्यार्थियों ने जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय जयपुर का एक दिवसीय दौरा किया। संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि विदेश में आयुर्वेद के क्षेत्र में आमजन के साथ विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है, इसके कारण आयुर्वेद संस्थान में भारत के कई राज्यों के साथ विदेश के 17 देश से विद्यार्थी यहां आयुर्वेद चिकित्सा में पढ़ाई और रिसर्च कर रहे हैं।

आयुर्वेद में रिसर्च और पढ़ाई को लेकर अमेरिका के सेंट कैथरीन यूनिवर्सिटी से आए 14 विद्यार्थियों ने जानकारी ली और आयुर्वेद के क्षेत्र में अपने कॅरिअर को लेकर बढ़ते अवसरों को जाना। स्टूडेंट्स ने संस्थान में ओपीडी, पंचकर्म विभाग, क्रिया शरीर विभाग में स्थापित एडवांस ह्यूमन फिजियोलॉजी लैब, सेंट्रल लैब, सिम्युलेशन लैब, फार्मेसी विभाग, एनाटॉमी विभाग, ड्रग लैब के साथ अन्य विभागों की जानकारी ली।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर