परिचित ने दिया मोबाइल सही करने का झांसा, अपहरण कर लूट लिए 25 हजार रुपए

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है

परिचित ने दिया मोबाइल सही करने का झांसा, अपहरण कर लूट लिए 25 हजार रुपए
ऐसे में उसने परिचित यशपाल शेखावत से बात की, तो उसने किसी के नंबर देकर परकोटे में भेज दिया। 

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में एक युवक को परिचित ने मोबाइल सही करने का झांसा देकर कालवाड़ रोड से बुलाकर अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मुकेश कुमार निवासी मंगलम सिटी ने रिपोर्ट दी है कि कुछ समय पहले उसका मोबाइल खराब हो गया। ऐसे में उसने परिचित यशपाल शेखावत से बात की, तो उसने किसी के नंबर देकर परकोटे में भेज दिया। 

उन लोगों ने उसे रामगढ़ मोड़ के पास एक मोबाइल की दुकान पर बुलाया, जहां से कई लोगों ने थार गाड़ी में बैठाकर साइड में ले लिया। इसके बाद रास्ते में मारपीट करते हुए उसे कालवाड़ रोड ले गए। इसके बाद पीड़ित के घर से बाइक, मोबाइल और 25 हजार रुपए लूट लिए। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने का वीडियो भी बना लिया। पीड़ित ने अगले दिन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है। 

Tags: mobile

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बरकतुल्लाह खां की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष...
चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत
हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से की अपील, 2 लाख युवाओं का बेरोजगारी भत्ता लंबित
निकाय चुनाव : कांग्रेस की नई गाइडलाइन से दावेदारों की बढ़ी टेंशन, पीसीसी ने बनाई स्टेट लेवल कॉडिनेशन एवं शिकायत निवारण समिति
संस्कृत दिवस-28 को...राजस्थान की संस्कृत शिक्षा अनदेखी की चपेट में, संस्कृत विश्वविद्यालय में एक मात्र सहायक कुलसचिव