अंता विधानसभा उपचुनाव : रामपाल मेघवाल वापस लेंगे अपना नामांकन, भाजपा में हुए शामिल

सब मिलकर अंता उपचुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेंगे

अंता विधानसभा उपचुनाव : रामपाल मेघवाल वापस लेंगे अपना नामांकन, भाजपा में हुए शामिल

भाजपा एक परिवार है, यहां मनभेद नहीं मतभेद होते हैं। रामपाल का पुन: स्वागत है। हम सब मिलकर अंता उपचुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेंगे।

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि अंता विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के दौरान भाजपा परिवार पहले से अधिक एकजुट होकर मैदान में उतरेगा। पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था, लेकिन अब वे पुन: भाजपा परिवार में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी नाराजÞगी समाप्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ जनता के बीच जाने का संकल्प व्यक्त किया है। राठौड़ ने स्वयं रामपाल मेघवाल को मिठाई खिलाकर और उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है, यहां मनभेद नहीं मतभेद होते हैं। रामपाल का पुन: स्वागत है। हम सब मिलकर अंता उपचुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेंगे।

आपसी मनमुटाव के चलते नामांकन दाखिल: मेघवाल
पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने कहा कि अंता उपचुनाव में मैंने आपसी मनमुटाव के चलते निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दर्ज किया था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन और उदारता से प्रेरित होकर मैं नामांकन वापस ले रहा हूं और मैंने भाजपा परिवार में पुन: वापसी का निर्णय किया है। हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन की भारी मतों से विजय सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में मेघवाल को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में फिर से शामिल किया है।

 

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत