अनुप्रिया राठौड़ ने 12वीं कला वर्ग में प्राप्त किए 99.60 फीसदी अंक, रही टॉपर

भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना चाहती 

अनुप्रिया राठौड़ ने 12वीं कला वर्ग में प्राप्त किए 99.60 फीसदी अंक, रही टॉपर

अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्रा अनुप्रिया राठौड़ ने 12वीं कला वर्ग में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त राजस्थान टॉपर रही।

मदनगंज-किशनगढ़। अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्रा अनुप्रिया राठौड़ ने 12वीं कला वर्ग में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त राजस्थान टॉपर रही। पैतृक गांव मोठी और वर्तमान में चितवन गार्डन के पास केशव नगर किशनगढ़ निवासी अनुप्रिया की उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दूरभाष पर शुभकामनाएं दी। भामोलाव स्कूल के प्रधानाचार्य बृजराजसिंह राठौड़ की पुत्री अनुप्रिया भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना चाहती है।

अनुप्रिया ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। वहीं अग्रवाल बालिका उच्च मायमिक विद्यालय प्रबंधन ने अनुप्रिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनुप्रिया के दसवीं में भी 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल