चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती : 53 हजार 749 पदों पर आवेदन आज से

राजस्थान जीके के वेटेज को लेकर अभ्यर्थियों में असंतोष   

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती : 53 हजार 749 पदों पर आवेदन आज से

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं ने इस भर्ती में राजस्थान सामान्य ज्ञान का वेटेज 50 फीसदी तक बढ़ाने की मांग की है।

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती का आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। चयन बोर्ड ने 53 हजार 749 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 21 मार्च से 19 अप्रेल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में 48 हजार 199 पद नॉन टीएसपी और 5 हजार 550 पद टीएसपी क्षेत्र के हैं।  

परीक्षा पैटर्न: भर्ती परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा। परीक्षा का कुल समय 2 घंटे होगा। परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में आयोजित की जाएगी।  

राजस्थान जीके के वेटेज को लेकर अभ्यर्थियों में असंतोष   
प्रदेश के बेरोजगार युवाओं ने इस भर्ती में राजस्थान सामान्य ज्ञान का वेटेज 50 फीसदी तक बढ़ाने की मांग की है। वर्तमान में केवल 17 फीसदी अंक दिए गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि जीके का वेटेज कम होने से स्थानीय अभ्यर्थियों को नुकसान हो सकता है। 

कुल पद- 53,749 (नॉन टीएसपी- 48,199 टीएसपी- 5,550)  
योग्यता- 10वीं पास  
आयु सीमा- 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी)  
आवेदन शुल्क-    
सामान्य, ओबीसी (क्रिमीलेयर), ईडब्ल्यूएस- 600 रुपए   
एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रिमीलेयर)- 400 रुपए   
दिव्यांगजन- 400 रुपए   
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 19 अप्रैल 2025  
परीक्षा तिथि- 18 से 21 सितंबर 2025  

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवास पर सुना बजट भाषण, राज्य के विकास से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा

 

Read More जयपुर में रफ्तार का कहर : ब्लैक थार ने कॉलोनी में मचाया आतंक, चार कारें तोड़ीं ; लोगों को कुचलने की कोशिश

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग