JKK में आएंगे देशभर के कारीगर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे खास

JKK में आएंगे देशभर के कारीगर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे खास

कृषक उत्पादक संघ और स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वदेशी को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रामीण कारीगरों का हुनर स्पष्ट दिखाई देगा।

जयपुर। नाबार्ड की ओर से जवाहर कला केंद्र में तीन दिवसीय मेला तरंग का आयोजन शुक्रवार से होगा, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नवीन नाम्बियार (क्षेत्रीय प्रबंधक आरबीआई जयपुर) व विशिष्ट अतिथि हर्षद कुमार (एसएलबीएस कन्वीनर), पुष्पहास पांडेय (महाप्रबंधक नाबार्ड), मंजू खुराना (महाप्रबंधक नाबार्ड), आशुतोष सरदाना (उप-महाप्रबंधक नाबार्ड) की उपस्थिति में होगा।

कृषक उत्पादक संगठनों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए आयोजित मेले में जयपुराइट्स शिरकत करेंगे। यहां कृषक उत्पादक संघ और स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वदेशी को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रामीण कारीगरों का हुनर स्पष्ट दिखाई देगा। इस तीन दिवसीय मेले के आखिरी दिन लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाप्रबंधक पुष्पहास पांडेय ने कहा कि किसानों के उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक विक्रय करने की व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाने की पहल है। मंजू खुराना महाप्रबंधक नाबार्ड ने कहा कि नाबार्ड की ओर से आयोजित तरंग सेलिब्रेटिंग कलेक्टिविजेशन मेले में राज्य भर के किसान उत्पादक संगठनों, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) और ओएफपीओ से जुड़े किसानों, ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों को ई-प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए मेले का आयोजन होगा।

जेकेके में युवा नाट्य समारोह आज से
जवाहर कला केन्द्र की ओर से जारी तीन दिवसीय युवा नाट्य समारोह की शुक्रवार से शुरुआत शाम सात बजे रंगायन सभागार में नाटक गोरधन के जूते के मंचन के साथ होगी। देशराज गुर्जर की ओर से नाटक का निर्देशन किया गया है। वहीं 29 जून को सायं सात बजे शिल्पग्राम में लट्ठा चाशनी नाटक खेला जाएगा। इसका लेखन और निर्देशन रोहित अग्रवाल ने किया है। 30 जून को सायं 5 बजे कृष्णायन में अनुराग सिंह राठौड़ के निर्देशन में नाटक कठपुतलियां का मंचन होगा। केन्द्र की अतिरिक्त महानिदेशक प्रियंका जोधावत ने कहा कि युवा नाट्य निर्देशक अनुदान योजना 2023-24 के उपरोक्त तीनों निर्देशकों का चयन किया गया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग