एक्सप्रेस-वे पर हादसा : तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, पिता, पुत्र, बेटे की मौत
एक महिला गंभीर रूप से घायल
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर कोलवा थाना इलाके के धनावड रेस्ट एरिया के निकट दोपहर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।
बांदीकुई। दौसा जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर कोलवा थाना इलाके के धनावड गांव के निकट सड़क हादसे में कार सवार पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक पति, पत्नी अपनी अपनी नव विवाहित बेटे-बहू के साथ धार्मिक स्थान से लौट रहे थे। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर कोलवा थाना इलाके के धनावड रेस्ट एरिया के निकट दोपहर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।
हादसा में कार कार सवार पिता महिपाल चौहान, पत्नी गीता देवी और बेटा लविक चौहान की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुत्रवधु पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक व घायल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर नोएडा निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलने पर कोलवा थाना पुलिस मौके पर पहुची व तीनों मृतक और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि कार सवार चारों गरीबदास महाराज के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Feb 2025 18:57:27
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशों पर पर्यटन विभाग अब राजस्थान आने वाले पर्यटकों के लिए मोबइल ऐप तैयार करवा रहा...
Comment List