डब्लूआरडी में चीफ इंजीनियर के पद खाली : प्रोजेक्ट्स पर पड़ रहा असर, परियोजनाओं को अधिकारियों के अभाव में अतिरिक्त चार्ज देकर चला रहे 

ERCPC चीफ इंजीनियर का पद लंबे समय से खाली

डब्लूआरडी में चीफ इंजीनियर के पद खाली : प्रोजेक्ट्स पर पड़ रहा असर, परियोजनाओं को अधिकारियों के अभाव में अतिरिक्त चार्ज देकर चला रहे 

कई परियोजनाओं को अधिकारियों के अभाव में अतिरिक्त चार्ज देकर चलाया जा रहा है, जिससे कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर असर पड़ रहा है।

जयपुर। जल संसाधन विभाग में अधिकारियों के पद खाली रहने से विकास कार्यों की गति बाधित हो रही है। राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करना चुनौती बनता जा रहा है। विभाग में चीफ इंजीनियर के 15 में से 8 पद खाली हैं, जिनमें जयपुर जोन और डेम सेफ्टी के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। ERCPC चीफ इंजीनियर का पद लंबे समय से खाली है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता के 22 में से 13 और अधीक्षण अभियंता के 119 में से 40 पद रिक्त हैं।       

कई परियोजनाओं को अधिकारियों के अभाव में अतिरिक्त चार्ज देकर चलाया जा रहा है, जिससे कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर असर पड़ रहा है। पदों की कमी के कारण प्रोजेक्ट्स की समयबद्धता प्रभावित हो रही है, जिससे जल संरक्षण, सुरक्षा, और वितरण से जुड़े अहम कार्यों में देरी हो रही है। यह स्थिति सरकार की प्राथमिकताओं और जल संसाधन प्रबंधन के भविष्य पर सवाल खड़े करती है। शीघ्र समाधान की आवश्यकता है ताकि विकास कार्य समय पर पूरे किए जा सकें।

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत