आरयूएचएस में व्यवस्था होगी बेहतर, सवाई मानसिंह अस्पताल से भेजी जाएगी पूरी यूनिट, अलग-अलग विभागों की पूरी भेजेंगे यूनिट्स

अभी तक केवल अलग-अलग डॉक्टर्स को ही भेजा गया था

आरयूएचएस में व्यवस्था होगी बेहतर, सवाई मानसिंह अस्पताल से भेजी जाएगी पूरी यूनिट, अलग-अलग विभागों की पूरी भेजेंगे यूनिट्स

आरयूएचएस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जाएगा।

जयपुर। राज्य सरकार की ओर से राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ एंड साइंसेज में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसे रिम्स की तर्ज पर विकसित किए जाने के भी तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इसके बावजूद मरीजों और चिकित्सकों ने इस आरयूएचएस अस्पताल से दूरी बनाई हुई हैं। इसकी बड़ी वजह आरयूएचएस अस्पताल में चिकित्सकों की काम करने की कम रूचि होना हैं। ऐसे में राज्य सरकार के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने यहां व्यवस्थाएं मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। इसके लिए अब आरयूएचएस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जाएगा। इसके लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज से पहले कई बार अलग-अलग विभाग के डॉक्टर्स आरयूएचएस भेजे गए हैं, लेकिन उन चिकित्सकों की वहां काम करने की रूचि कम होने के कारण यह योजना सार्थक नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब एसएमएस मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञ विभाग की एक पूरी यूनिट को ही आरयूएचएस में भेजा जाएगा।

पहले भेजी फैकल्टी, अब पूरी यूनिट होगी शिफ्ट
आरयूएचएस अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देश पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक आदेश निकाला है, जिसके तहत एसएमएस मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञ विभाग की एक-एक यूनिट आरयूएचएस भेजी जाएगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, शिशु रोग और स्त्री एवं प्रसुति रोग विभाग के एचओडी को पत्र लिखा है, इसमें पांचों विभाग से एक-एक यूनिट तत्काल आरयूएचएस शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, पिछले एक साल से आरयूएचएस में सेवाओं के विस्तार के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए काफी संख्या में फैकल्टी को यहां भेजा गया है, लेकिन चिकित्सक और सेवाओं के अभाव में मरीज आरयूएचएस में इलाज से कतराते हैं।  ऐसे में अब हाईलेवल पर हुए निर्णय के तहत एसएमएस से पूरी यूनिट आरयूएचएस भेजी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध