केबिनेट सबकमेटी रिपोर्ट आधार पर तय होगा इंग्लिश मीडियम स्कूलों का भविष्य, राज्य सरकार द्वारा मंत्रिमंडलीय उपसमिति का किया गया गठन 

समिति की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

केबिनेट सबकमेटी रिपोर्ट आधार पर तय होगा इंग्लिश मीडियम स्कूलों का भविष्य, राज्य सरकार द्वारा मंत्रिमंडलीय उपसमिति का किया गया गठन 
इंग्लिश मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदलने को लेकर राज्य सरकार ने विधानसभा में स्पष्ट किया है कि इस सम्बंध में बनी केबिनेट सबकमेटी की रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों पर फैसला लिया जाएगा

जयपुर। इंग्लिश मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदलने को लेकर राज्य सरकार ने विधानसभा में स्पष्ट किया है कि इस सम्बंध में बनी केबिनेट सबकमेटी की रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों पर फैसला लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को विधानसभा में विधायक ललित मीणा के सवाल पर आश्वस्त किया कि प्रदेश के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के संचालन के सम्बन्ध में उचित निर्णय लेकर विद्यार्थियों के हित में कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया गया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गत सरकार ने केवल नाम के लिए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोल दिए गए। इन विद्यालयों में ना तो कक्षा-कक्षों की व्यवस्था की गई और न ही प्रशिक्षित अंग्रेजी माध्यम शिक्षक उपलब्ध करवाए गए। जिनका विद्यार्थियों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। राज्य सरकार की ओर से इस सम्बन्ध में गठित की गई मंत्रिमंडलीय उपसमिति की समय-समय पर बैठकें आयोजित हो रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि समिति निश्चित तौर पर शीघ्र ही इस दिशा में उचित निर्णय लेकर विद्यार्थियों के हित में कार्यवाही करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में राजस्थान फाउंडेशन के न्यूयॉर्क चैप्टर का शुभारंभ, प्रवासी राजस्थानी समुदाय को मिला नया मंच अमेरिका में राजस्थान फाउंडेशन के न्यूयॉर्क चैप्टर का शुभारंभ, प्रवासी राजस्थानी समुदाय को मिला नया मंच
न्यूयॉर्क में राजस्थान फाउंडेशन के नए चैप्टर का उद्घाटन मैनहटन के होटल उत्सव में, प्रवासी राजस्थानियों ने भाग लिया। उद्देश्य...
पीएम मोदी का बड़ा बयान : अमेरिका-ईरान सहमति से क्षेत्र में स्थिरता और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा, युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत
एक करोड़ रुपए के लेनदेन में व्यापारी की हत्या, कार की डिक्की में मिला शव
परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को मिलेगा राज्य बीमा कवर, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे नए प्रावधान
NEET EXAM-2026 में पेपर लीक व नकल की सूचना के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी, जयपुर रेंज के लिए 8764514102 पर दें जानकारी
सागर झील पर अवैध ट्रैकिंग का खतरा : रात में बढ़ रही आवाजाही से बढ़ी चिंता, प्रशासन से निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे व सहायता राशि