जयपुर आरटीओ प्रथम में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक शुरू, अब योग्य चालकों को ही मिलेगा लाइसेंस

सही नियमों की जानकारी और कुशल ड्राइविंग ही लाइसेंस दिला पाएगी

जयपुर आरटीओ प्रथम में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक शुरू, अब योग्य चालकों को ही मिलेगा लाइसेंस

जयपुर आरटीओ प्रथम में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक शुरू होने से लाइसेंस प्रक्रिया सख्त हो गई है। पहले दो दिनों में 36 में से सिर्फ 3 आवेदक ही सफल हुए। आरटीओ अधिकारियों के अनुसार यह पूरी तरह ऑटोमैटिक प्रणाली है, जिससे मानवीय हस्तक्षेप कम हुआ है और अब केवल योग्य चालकों को ही लाइसेंस मिलेगा।

जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक शुरू होने के बाद लाइसेंस प्रक्रिया पूरी तरह सख्त हो गई है। अब केवल सही नियमों की जानकारी और कुशल ड्राइविंग ही लाइसेंस दिला पाएगी। ट्रैक के शुरू होने के पहले दो दिनों में कुल 36 आवेदकों ने ड्राइविंग ट्रायल दिया, जिनमें से मात्र 3 आवेदक ही सफल हो सके। इससे साफ है कि अब बिना तैयारी और सही ड्राइविंग कौशल के लाइसेंस मिलना आसान नहीं होगा।

आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर दिल्ली, उड़ीसा सहित कई राज्यों में पहले से ही सफलतापूर्वक लागू है। यह पूरी तरह ऑटोमैटिक सिस्टम है, जिसमें मानवीय हस्तक्षेप नहीं के बराबर होता है। उन्होंने कहा कि जगतपुरा ट्रैक पर सख्ती बढ़ने के बाद दलाल अब अन्य कार्यालयों का रुख कर रहे हैं, लेकिन जयपुर में अब केवल योग्य लोगों को ही लाइसेंस दिया जाएगा। रोड सेफ्टी के लिए लाइसेंसिंग सबसे अहम पहलू है और यह पहल उसी दिशा में बड़ा कदम है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान