संस्कृत विश्वविद्यालय का बुरा हाल : 38 पदों में से 29 खाली, एक सहायक कुलसचिव प्रतिनियुक्ति पर

सहायक कुलसचिव का पद रिक्त

संस्कृत विश्वविद्यालय का बुरा हाल : 38 पदों में से 29 खाली, एक सहायक कुलसचिव प्रतिनियुक्ति पर

जगद्गुरु रामानन्दाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय ना सिर्फ विद्यार्थियों को तरस रहा है बल्कि अशैक्षणिक 38 पदों में से 29 पद रिक्त हैं। विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक, उपकुलसचिव के पद रिक्त हैं, सहायक कुलसचिव के चार पदों में से दो पद भरे हुए हैं, जिसमें से भी एक सहायक कुलसचिव शिक्षा मंत्री के पास प्रतिनियुक्ति पर हैं।

जयपुर। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय ना सिर्फ विद्यार्थियों को तरस रहा है बल्कि अशैक्षणिक 38 पदों में से 29 पद रिक्त हैं। विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक, उपकुलसचिव के पद रिक्त हैं, सहायक कुलसचिव के चार पदों में से दो पद भरे हुए हैं, जिसमें से भी एक सहायक कुलसचिव शिक्षा मंत्री के पास प्रतिनियुक्ति पर हैं। कुलपति प्रो.रामसेवक दुबे के कार्यकाल के पूरा होने के बाद से विश्वविद्यालय कार्यवाहक कुलपति प्रो.नन्दकिशोर पाण्डे के भरोसे चल रहा हैं।

सूत्रों ने बताया कि सहायक कुलसचिव विजय नारायण के प्रतिनियुक्ति पर होने से विश्वविद्यालय का कॉलेजों को सम्बंद्धता देने का कार्य इस वर्ष भी काफी हद तक प्रभावित हुआ है। सामान्य प्रशासन, आरटीआई, विधानसभा सहित अन्य कार्य विश्वविद्यालय में बचे एक मात्र सहायक कुलसचिव को करने पड़ रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति को 18 अप्रैल, 2023 को पत्र लिखकर सभी अशैक्षणिक पदों को भरने का आग्रह किया था, लेकिन आज तक पद नहीं भरे गए। 

विद्यार्थियों का भी टोटा
विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के लिए तरस गया है। विश्वविद्यालय में यदि योग के विद्यार्थियों को हटा दिया जाए तो पूरे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की संख्या बामुश्किल 432 ही हो पाती है। विश्वविद्यालय के प्रगति प्रतिवेदन वर्ष 2024-25 के अनुसार विश्वविद्यालय में 828 विद्यार्थी हैं, जिसमें से 396 विद्यार्थी योग के हैं।

भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की परिचायक संस्कृत भाषा और संस्कृत विश्वविद्यालय की हालत बहुत ही खराब है। सरकार का शिक्षा से कोई सरोकार ही नहीं हैं, स्टाफ कम होने के बावजूद प्रतिनियुक्ति पर कर्मचारी को लगा रखा है।
-प्रो.बनय सिंह, प्रदेश महामंत्री,राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ,जयपुर 

Read More अशोक गहलोत का ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना : राजनीतिक द्वेष में जनता को ट्रैफिक के नरक में झोंका, कहा- जाम से जूझता जयपुर मांग रहा जवाब

विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ ही महत्वपूर्ण पदों के रिक्त होने से लगता है कि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, निजी कॉलेजों का सम्बंद्धता वाला कार्य भी काफी हद तक प्रभावित होता है। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।
-डॉ.सुरेश चन्द शर्मा, सीनियर रिसर्च फैलो, जयपुर  

Read More हर विधानसभा क्षेत्र में काटे जा रहे कांग्रेस समर्थक के 4-5 हजार वोट : डोटासरा ने लगाया आरोप, कहा- इस मामले में जल्दी ही करेंगे बड़ा खुलासा 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर