बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
बच्चों की सुरक्षा के लिए कवायद की जा रही है
प्रदेश भर में संचालित बाल वाहिनी अब और अधिक सुरक्षित होगी। इसके लिए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है।
जयपुर। प्रदेश भर में संचालित बाल वाहिनी अब और अधिक सुरक्षित होगी। इसके लिए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है।
प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से बाल वाहिनियों के लिए नियम तैयार किए जा रहे है। इसके तहत बाल वाहिनियों में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए कवायद की जा रही है।
परिवहन आयुक्त डॉ मनीषा अरोड़ा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए नियम बनाए जा रहे है। परिवहन विभाग जल्द नए मानक जारी करेगा। इसके बाद स्कूली बच्चों का सुगम और सुरक्षित सफर होगा। पिछले दिनों भी बाल वाहिनियों को लेकर अभियान चलाया गया था। इसके बाद बाल वाहिनियों में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए और क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठने के निर्देश दिए गए थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Nov 2026 19:01:38
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...

Comment List