निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण

उल्लंघन की स्थिति में संबंधित कोषाधिकारी स्वयं उत्तरदायी

निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण

वित्त विभाग ने निर्माण कार्यों से जुड़े बिलों की जांच को लेकर सभी कोषाधिकारियों को फिर से स्पष्ट निर्देश जारी किए। विभाग ने कहा है कि बिलों की जांच निर्धारित परिपत्र और चेकलिस्ट के अनुसार ही की जाए तथा तकनीकी प्रकृति के अनावश्यक आक्षेप लगाने से बचा जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

जयपुर। वित्त (जी.एण्ड.टी) विभाग ने निर्माण कार्यों से जुड़े बिलों की जांच को लेकर सभी कोषाधिकारियों को फिर से स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कहा है कि बिलों की जांच निर्धारित परिपत्र और चेकलिस्ट के अनुसार ही की जाए तथा तकनीकी प्रकृति के अनावश्यक आक्षेप लगाने से बचा जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। विभागीय परिपत्र के अनुसार 18 मार्च 2016 को जारी निर्देशों में निर्माण विभागों द्वारा किए जाने वाले निर्माण कार्यों के वित्तीय संव्यवहार को कोषालय के माध्यम से करने और बिलों की जांच के लिए स्पष्ट बिंदु तय किए गए थे। परिपत्र की क्रम संख्या 15(बी) में कोषालय स्तर पर जांच योग्य बिंदु तथा 3(के) में संलग्न चेकलिस्ट के अनुसार बिल पारित करने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बाद WAM प्रणाली लागू होने पर वित्त (आर्थिक मामलात) विभाग ने 5 मई और 20 मई 2016 को भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए थे। इनमें स्पष्ट किया गया था कि यदि निर्माण कार्य बिलों पर अनुचित आक्षेप लगाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। वित्त विभाग के संज्ञान में आया है कि वर्तमान में कुछ कोषाधिकारी निर्धारित प्रक्रिया और चेकलिस्ट से हटकर तकनीकी विषयों से जुड़े आक्षेप लगा रहे हैं, जिससे बिल पारित होने में अनावश्यक देरी हो रही है। इसी को देखते हुए विभाग ने सभी कोषाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 18 मार्च 2016 के परिपत्र और 20 मई 2016 के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित कोषाधिकारी स्वयं उत्तरदायी माने जाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह