बैंक ऑफ इंडिया ने दिए 19 करोड़ के ऋण

एसएचजी का महत्त्वपूर्ण योगदान है

बैंक ऑफ इंडिया ने दिए 19 करोड़ के ऋण
गत वित्तीय वर्ष में 315 स्वयं सहायता समूहों को 19 करोड़ के ऋण दिए हैं। बीओआई 351 स्वयं सहायता समूहों को 22 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर चुके हैं।

जयपुर। बैंक ऑफ इंडिया ने एमडी एवं सीईओ रजनीश कर्नाटक के आगमन पर स्वयं सहायता समूह ऋण संवितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। एनबीजी से महाप्रबंधक प्रशांत थपलीयाल ने अंचल की 90 शाखाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए व्यवसाय की जानकारी दी। अनुपमा सक्सेना (राजीविका) ने महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता एवं महिला सहशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह की उपयोगिता बतायी और उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था मुख्यतया कृषि क्षेत्र के कार्यों पर निर्भर है, जिनमें डेयरी एवं एसएचजी का महत्त्वपूर्ण योगदान है। 

राजस्थान में गत वित्तीय वर्ष में 315 स्वयं सहायता समूहों को 19 करोड़ के ऋण दिए हैं। बीओआई 351 स्वयं सहायता समूहों को 22 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर चुके हैं। आगामी समय में बीओआई राजस्थान 3000 स्वयं सहायता समूहों को 200 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराएगा। राजीविका के सहयोग से बीओआई जयपुर अंचल की 60 से अधिक शाखाओं द्वारा 1000 स्वयं सहायता समूहों को 60 करोड़ का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Tags: loan

Post Comment

Comment List

Latest News

आंध्रप्रदेश में भीषण सड़क हादसा: अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी आंध्रप्रदेश में भीषण सड़क हादसा: अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में मंगलवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो दंपतियों, एक इंजीनियरिंग छात्रा और दो...
जयपुर एयरपोर्ट पर ‘एविएशन सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ शुरू, 27 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
रिपोर्ट आने से पहले ही खा गए मिलावटी मिठाई, अब खुला मिलावट का राज!
Voice Of Youth : गेम की सीमा तय होना बेहद जरूरी, चिड़चिड़ेपन और तनाव ने घेरा
राजस्थान में फेस्टिव सीजन 2026 : कुल वाहन बिक्री 4.16 लाख पार, 4.72% की वृद्धि
राजस्थान के आभूषण उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
एईपीसी का सेमिनार 26 नवंबर को जयपुर में, मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग पर होगा मंथन