सदाचार कमेटी के सामने BAP विधायक जयकृष्ण पटेल, ACB अधिकारी से भी हो रही पूछताछ

फिलहाल विधायक जयकृष्ण पटेल जमानत पर

सदाचार कमेटी के सामने BAP विधायक जयकृष्ण पटेल, ACB अधिकारी से भी हो रही पूछताछ

विधानसभा की सदाचार (एथिक्स) कमेटी ने बुधवार को भारत आदिवासी पार्टी के विधायक जयकृष्ण पटेल को तलब कर उनसे पूछताछ शुरू की। इस दौरान कमेटी ने एंटी करप्शन ब्यूरो के जांच अधिकारी से भी मामले को लेकर सवाल-जवाब किए। मामला विधानसभा में खान से जुड़े सवाल लगाकर बाद में वापस लेने से जुड़ा।

जयपुर। विधानसभा की सदाचार (एथिक्स) कमेटी ने बुधवार को भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को तलब कर उनसे पूछताछ शुरू की। इस दौरान कमेटी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के जांच अधिकारी से भी मामले को लेकर सवाल-जवाब किए। मामला विधानसभा में खान से जुड़े सवाल लगाकर बाद में वापस लेने से जुड़ा है। आरोप है कि इस प्रक्रिया के बदले जयकृष्ण पटेल ने रिश्वत ली थी। ACB ने 4 मई 2025 को पटेल को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

फिलहाल विधायक जयकृष्ण पटेल जमानत पर हैं। विधानसभा स्पीकर ने मई 2025 में इस पूरे प्रकरण को सदाचार कमेटी को सौंप दिया था। नियमों के अनुसार कमेटी को सितंबर 2025 के मानसून सत्र में अपनी रिपोर्ट पेश करनी थी, लेकिन कमेटी ने अतिरिक्त समय की मांग की, जिसके चलते मामला लंबित रहा। लंबे अंतराल के बाद अब सदाचार कमेटी ने फिर से कार्रवाई तेज करते हुए बुधवार को जयकृष्ण पटेल और संबंधित ACB अधिकारी को बुलाया है। कमेटी द्वारा पूछताछ के बाद इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई और संभावित सिफारिशों पर नजर टिकी हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब