बारिश में सावधानी बरतें, ना करें विद्युत तंत्र से छेड़छाड़

हानि को टाला जा सकता है

बारिश में सावधानी बरतें, ना करें विद्युत तंत्र से छेड़छाड़
विद्युत उपभोक्ता व आमजन कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखते हुए सावधानी बरतें तो बरसात के दौरान होने वाले विद्युत जनित हादसों से होने वाली जान-माल की हानि को टाला जा सकता है। 

जयपुर। बारिश के मौसम में विद्युत आपूर्ति में व्यवधान होने व अन्य तकनीकी फॉल्ट पर विद्युत उपभोक्ता व आमजन को स्वयं के स्तर पर विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ का प्रयास नहीं करना चाहिए बल्कि डिस्कॉम के कॉल सेन्टर और अन्य ऑन लाइन माध्यम पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। विद्युत उपभोक्ता व आमजन कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखते हुए सावधानी बरतें तो बरसात के दौरान होने वाले विद्युत जनित हादसों से होने वाली जान-माल की हानि को टाला जा सकता है। 

ये बरतें सावधानी
- बिजली के खंभे, वितरण बॉक्स, अर्थिंग वायर, बिजली लाइन एवं ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ का प्रयास नहीं करना चाहिए। कहीं पर भी चिंगारी उठ रही हो, कोई तार टूट जाए, किसी पोल या अर्थिंग सेट में करंट आ रहा हो तो तुरन्त डिस्कॉम के अधिकारियों या कर्मचारियों को सूचना दें।
-  बिजली के खम्भों से पशुओं को न बांधें व बिजली की लाइनों के नीचे कोई भी वाहन खड़ा करने से बचें। पशुओं के तबेलों के आसपास बिजली आपूर्ति के लिए वायरिंग खुली नहीं हो एवं वायरिंग पीवीसी पाइप में उचित तरीके से स्थापित की गई हो।
-हार्वेस्टर मशीन, जेसीबी मशीन, बोरवेल मशीन, भूसा गाड़ी, ट्रेक्टर, ट्रक, बसों की छत पर बैठे व्यक्ति ऊपर से गुजर रही 33/11 एलटी लाइन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। 
- छत पर या आसपास से गुजरती हुई बिजली की लाइन से छेडछाड़ की कोशिश ना करें।

यहां दर्ज कराएं शिकायत
जयपुर डिस्कॉम: टोल फ्री नंबर 18001806507, टेलिफोन नम्बर 0141-2203000 एवं आईवीआरएस 1912 पर एवं मोबाइल नम्बर 9414037085 पर अपना सम्पूर्ण पता मय बिल में अंकित 12 अंको का के-नम्बर टाइप कर शिकायत मैसेज एवं व्हाट्सएप द्वारा भी दर्ज करवा सकते है। 
अजमेर डिस्कॉम: अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता केन्द्रीकृत कॉल सेंटर के टोल फ्री नम्बर 18001806565 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
जोधपुर डिस्कॉम: जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता केन्द्रीकृत कॉल सेंटर के टोल फ्री नम्बर 18001806045 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

 

Read More किन्नर का वेषधर ज्वेलरी शॉप में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन