सावधान: आपके बंद या अनुपयोगी बैंक खाते का हो सकता है भारी दुरुपयोग, साइबर अपराधी बना रहे निशाना

साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी कर आमजन को चेताया

सावधान: आपके बंद या अनुपयोगी बैंक खाते का हो सकता है भारी दुरुपयोग, साइबर अपराधी बना रहे निशाना
साइबर ठग अब लोगों के निष्क्रिय बैंक खातों को निशाना बना रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने चेतावनी दी है कि बंद पड़े खाते मनी म्यूल अकाउंट बनकर ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का माध्यम बन रहे हैं। ठग फर्जी KYC, बैंक अधिकारी बनकर कॉल, SMS और ई-मेल लिंक के जरिए जानकारी चुराते हैं। पुलिस ने सतर्क रहने और गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी है।

जयपुर। डिजिटल युग में साइबर अपराधी अब लोगों के निष्किय और अनुपयोगी बैंक खातों को निशाना बना रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी कर आमजन को चेताया है कि वर्षों से उपयोग में नहीं आ रहे बैंक खाते साइबर ठगों के लिए मनी म्यूल अकाउंट बनते जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध धन के लेन-देन और साइबर ठगी की रकम को छिपाने के लिए किया जा रहा है। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी सोशल इंजीनियरिंग, विशिंग और फिशिंग जैसे तरीकों से लोगों के बंद या निष्क्रिय खातों की जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद वे खातों की केवाईसी अपडेट कर अपने मोबाइल नंबर और पते दर्ज करवाकर पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड प्राप्त कर लेते हैं।

एडवाइजरी में बताया है कि साइबर ठग अक्सर बैंक अधिकारी बनकर फोन करते हैं और खाते को बंद होने से बचाने या पुन: सक्रिय करने का झांसा देते हैं। वे ग्राहक से कस्टमर आईडी, जन्मतिथि, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर लेने के बाद उसका दुरुपयोग कर देते हैं।

फर्जी लिंक से भी खतरा

साइबर अपराधी एसएमएस और ई-मेल के जरिए बैंक के नाम से फर्जी संदेश भेजते हैं, जिनमें केवाईसी अपडेट करें, या खाता बंद होने वाला है जैसे संदेश होते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही नकली बैंकिंग वेबसाइट खुल जाती है, जहां दर्ज की जानकारी सीधे ठगों तक पहुंच जाती है।

Read More शहरी सेवा शिविर में त्वरित समाधान पर जोर, विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मनी लॉन्ड्रिंग का माध्यम बन रहे निष्क्रिय खाते

Read More UCC पर जनता से मांगे 19 सवालों के जवाब, लिव-इन रजिस्ट्रेशन और समान तलाक कानून पर भी राय 

साइबर क्राइम शाखा के अनुसार साइबर ठग चोरी या ठगी से प्राप्त धनराशि को कई खातों में घुमाकर उसके वास्तविक स्रोत को छिपाने का प्रयास करते हैं। इस प्रक्रिया में निष्क्रिय बैंक खातों का व्यापक उपयोग किया जाता है।

Read More ट्रक पर 1214 चालान... फिर भी बेखौफ दौड़ता रहा वाहन, पंजीयन निलंबन की तैयारी

Tags: account

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत