दिवाली से पहले चला जेडीए का बुलडोजर : न्यू सांगानेर रोड पर व्यापारियों का विरोध, गुर्जर की थड़ी से एक किमी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

बोले- घर और रोजगार उजाड़ने पर आमादा जेडीए

दिवाली से पहले चला जेडीए का बुलडोजर : न्यू सांगानेर रोड पर व्यापारियों का विरोध, गुर्जर की थड़ी से एक किमी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
दिवाली के सबसे बड़े त्योहार से पहले न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण हटाने की जेडीए की कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को जेडीए ने गुर्जर की थड़ी से करीब एक किलोमीटर तक सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू।

जयपुर। दिवाली के सबसे बड़े त्योहार से पहले न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण हटाने की जेडीए की कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को जेडीए ने गुर्जर की थड़ी से करीब एक किलोमीटर तक सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने विरोध जताते हुए इसे उनके घर और रोजगार पर कुठाराघात बताया।

व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में कई परिवार जेडीए की स्थापना से भी पहले से रह रहे हैं। वर्षों से यहां दुकानें और कारोबार संचालित हो रहे हैं। ऐसे में त्योहार के ठीक पहले निर्माण और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई से उनका कारोबार प्रभावित होगा और परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जेडीए उनके घर और रोजगार को उजाड़ने की कार्रवाई कर रहा है। व्यापारियों ने कहा कि दिवाली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने जेडीए से कार्रवाई रोककर पहले उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। व्यापारियों के अनुसार वे कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, जेडीए अधिकारियों का कहना है कि न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट करने के लिए हाईकोर्ट के निर्देशों की पालना में कार्रवाई की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव : कांग्रेस में टिकट के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, गोविन्द सिंह डोटासरा ने जारी किया क्यूआर कोड पंचायत चुनाव : कांग्रेस में टिकट के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, गोविन्द सिंह डोटासरा ने जारी किया क्यूआर कोड
पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने टिकट दावेदारों की छंटनी प्रक्रिया शुरू। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायत समिति...
Voice of Gen-Z & Alpha : बंद फैक्ट्रियों से बुझी रोजगार की उम्मीद, युवाओं ने कहा- सरकार आगे आए तो फिर चल सकती हैं मशीनें
Voice of Gen-Z & Alpha : कागजी डिग्री और स्कूल कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है आज का युवा
राज काज में क्या है खास, जानें 
खड़गे के बयान पर रिजिजू के सवाल का प्रणव झा ने दिया जवाब, जानें क्या बोले...?
पंचायत चुनाव में जिलेवार चरणों की सूची, पढ़े पूरी खबर
पर्ची मिलने पर कोचिंग टीचर ने छात्र को पीटा, विरोध में उतरे छात्र तो पुलिस से झड़प