भजनलाल सरकार की नई पहल : टॉपर बालिकाओं को मिलेगा पद्माक्षी पुरस्कार, शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करने की दिशा में सरकार का फैसला

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देगा

भजनलाल सरकार की नई पहल : टॉपर बालिकाओं को मिलेगा पद्माक्षी पुरस्कार, शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करने की दिशा में सरकार का फैसला
राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली बालिकाओं को 25 हजार रुपए से 75 हजार रुपए तक की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी।

जयपुर। राजस्थान में अब टॉपर बालिकाओं को 75 हजार रुपए तक का पद्माक्षी पुरस्कार दिया जाएगा। इससे होनहार बेटियों को तरक्की करने की नई प्रेरणा मिलेगी। राज्य सरकार ने शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करने की दिशा में पहल करते हुए पद्माक्षी पुरस्कार शुरू करने का फैसला किया है। बोर्ड परीक्षाओं में जिला और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली बालिकाओं को 25 हजार रुपए से 75 हजार रुपए तक की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। दावा है कि यह पुरस्कार शिक्षा में समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देगा।

सभी वर्गों की बालिकाएं होंगी पात्र 
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अनुसार राज्य सरकार अब प्रतिभाशाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पद्माक्षी पुरस्कार प्रदान करेगी। माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अध्ययनरत सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, बीपीएल और नि:शक्त वर्ग (दिव्यांग) की राजस्थान की मूल निवासी बालिकाओं के लिए इस पुरस्कार की घोषणा की गई है।

इन छात्राओं को मिलेगा लाभ
 शिक्षा मंत्री के अनुसार जो छात्रा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं (कला, विज्ञान तथा वाणिज्य तीनों संकायों में अलग-अलग) की परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करेगी, उसे यह पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार जिला स्तर पर देना तय किया गया है। इसके साथ ही संस्कृत शिक्षा विभाग की कक्षा 8 प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय की बोर्ड परीक्षा में सभी वर्गों में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को भी पुरस्कृत किया जाएगा।  राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 8 की बालिकाओं को 25 हजार रुपए, कक्षा 10 की बालिकाओं को 50 हजार रुपए और कक्षा 12 की सभी संकायों की बालिकाओं को 75 हजार रुपए पद्माक्षी पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

शिक्षा फाउंडेशन करेगा खर्च
इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार राशि का संपूर्ण व्यय बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से वहन किया जाएगा। इसमें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं व्यावसायिक शिक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली, तथा स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय की कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 9 सीजीपीए (कम्युलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज) से अधिक अंक के साथ राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Read More वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत जलदाय कर्मचारियों ने बांटा शर्बत, जल बचाने का दिया संदेश

 

Read More विश्व पर्यावरण दिवस : राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए कार्य करने का किया आह्वान

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें