सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों के साथ रखें तालमेल : भजनलाल शर्मा

सोशल मीडिया पर रखें गहन निगरानी

सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों के साथ रखें तालमेल : भजनलाल शर्मा

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर प्रदेश में सभी जगह माकूल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक विशेष सतर्कता बरतते हुए अपने जिलों में कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए रखें। सीएम ने बुधवार को सीएमआर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के अंतरराष्टÑीय सीमा से लगते जिलों में विशेष सजगता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ निरंतर तालमेल बनाते हुए काम करें।

सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर निगरानी
सीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों एवं भीड़भाड़  में पुलिस जाप्ता लगाकर विशेष निगरानी की जाए, जिससे कि पर्यटकों एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो। होटल, धर्मशालाओं में चैकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों को चिह्नित करें। मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

राजस्थान सरकार पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध 
सीएम भजन लाल शर्मा ने एक्स पर लिखा कि पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के बाद हमारी सरकार जम्मू-कश्मीर में मौजूद राजस्थान के पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राजस्थान सरकार जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और सभी आवश्यक कदम उठा रही है, ताकि राजस्थानी पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके। 

छोटी से छोटी घटना को भी लें गंभीरता से
सीएम ने निर्देश दिए कि छोटी से छोटी घटना और सूचना को गंभीरता से लें तथा वरिष्ठ अधिकारियों को बताएं। एडीजी रेंज प्रभारी जिला प्रशासन के साथ रेंज का दौरा भी करें। सोशल मीडिया पर  भ्रामक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों तथा अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती बरती जाए।

Read More जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उड़ीसा में क्रॉस वोटिंग के बाद राजस्थान में बने जिलाध्यक्षों की कार्यशैली पर नजर, एप के जरिए बढ़ेगी मॉनिटरिंग उड़ीसा में क्रॉस वोटिंग के बाद राजस्थान में बने जिलाध्यक्षों की कार्यशैली पर नजर, एप के जरिए बढ़ेगी मॉनिटरिंग
ओडिशा में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर शक गहरा गया है। राजस्थान के 50 जिलाध्यक्षों...
ईरान, तुर्की के बाद दुनिया में एक और ड्रोन सेना के सुपर पावर का जन्म: ड्रोन इंडस्ट्री में बहुत तेजी से पैर पसार रहा ताइवान, हर साल लाखों ड्रोन बनाने का लक्ष्य
फुटबॉल के इतिहास में 900 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने लियोनल मेसी : 21 साल बाद ऐतिहासिक उपलब्धि, दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार
बीजेपी ने बंगाल में जारी की 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट: रूपा गांगुली-निशीथ प्रमाणिक को टिकट
राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया विकसित ग्राम-वार्ड अभियान का शुभारंभ: अभियान को जन भागीदारी से जोड़कर बनाएं व्यापक, गांवों-वार्डों का बनेगा विकास का मास्टर प्लान
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, पारा 20 डिग्री तक गिरा 
आज का भविष्यफल