जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी किए गए दो लैपटॉप और वारदात में प्रयुक्त पावर बाइक बरामद

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी किए गए दो लैपटॉप और वारदात में प्रयुक्त पावर बाइक बरामद

पुलिस थाना मुरलीपुरा ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो चोरों धमेन्द्र कुमार यादव और ईबू खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो लैपटॉप बरामद किए हैं, साथ ही वारदात में प्रयुक्त पावर बाइक को भी जब्त कर लिया है।

जयपुर। पुलिस थाना मुरलीपुरा ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो चोरों धमेन्द्र कुमार यादव और ईबू खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो लैपटॉप बरामद किए हैं, साथ ही वारदात में प्रयुक्त पावर बाइक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

इस तरह खोला गया चोरी का राज़ : थाना मुरलीपुरा में दर्ज प्रकरण  में चोरी हुए दो लैपटॉप व एक मोबाइल की बरामदगी के लिए गठित टीम लगातार इलाके में गश्त करती रही। संदिग्ध बदमाशों, सक्रिय अपराधियों पर निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहराई से जांच की गई, जिसमें वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और दो संदिग्ध व्यक्तियों की फुटेज सामने आई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध रजत विहार दादी का फाटक क्षेत्र में मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी हुए दो लैपटॉप बरामद किए और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय मोटरसाइकिल से सुनी गलियों में घूमकर मकानों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही भीतर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं