राजस्थान को सड़क विकास की बड़ी सौगात : PMGSY-4 में 156 करोड़ की मंजूरी, NH-921 को 4-लेन बनाने की स्वीकृत

सड़क सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों को नई गति

राजस्थान को सड़क विकास की बड़ी सौगात : PMGSY-4 में 156 करोड़ की मंजूरी, NH-921 को 4-लेन बनाने की स्वीकृत

केंद्र सरकार ने राजस्थान में ग्रामीण और राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास को लेकर बड़ी सौगात दी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4, वर्ष 2025-26 के तहत 156 करोड़ की लागत से 105 सड़क कार्यों को स्वीकृति प्रदान की। इन कार्यों के अंतर्गत कुल 256.49 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

जयपुर। केंद्र सरकार ने राजस्थान में ग्रामीण और राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास को लेकर बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)-4, वर्ष 2025-26 के तहत 156 करोड़ की लागत से 105 सड़क कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों के अंतर्गत कुल 256.49 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के बनने से पाली संसदीय क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा सुदृढ़ होगा और आवागमन में सुधार आएगा। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी सड़क कार्य गुणवत्ता से समझौता किए बिना समय पर पूरे किए जाएं। इसी क्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग-921 के महवा–मंडावर–राजगढ़ सेक्शन को पेव्ड शोल्डर के साथ 4-लेन बनाने के लिए 862.22 करोड़ की स्वीकृति दी है। यह परियोजना प्रस्तावित महवा बाईपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-21 के जंक्शन से शुरू होकर कोठी नारायणपुर के पास राज्य राजमार्ग-25 पर समाप्त होगी।

परियोजना के तहत ट्रैफिक फ्लो और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-921 के जंक्शन के पास NH-21 पर एक फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ ही कुल 11.25 किमी लंबाई के तीन बाईपास—महवा (4.8 किमी), मंडावर (3.99 किमी) और गढ़ी सवाई राम (2.45 किमी)—का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क की ज्यामिति और ड्राइविंग सुरक्षा में सुधार के लिए माचरी मोड़ पर 1.45 किमी लंबाई का री-अलाइनमेंट भी किया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं से राज्य में कनेक्टिविटी, सड़क सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह